बॉलीवुड

सलमान खान फिल्म्स पर फूटा गुस्सा अमाल मलिक का गुस्सा, क्रेडिट न मिलने पर बोले- तुम लोगों ने गड़बड़ की है

Amaal Malik Post: सिंगर अमाल मलिक ने सलमान खान फिल्म्स पर अपना गुस्सा उतारा है। उन्होंने क्रेडिट न मिलने पर प्रोडक्शन टीम को बेशर्म भी कहा है। आइये जानते हैं क्या है पूरा मामला…
2 min read
Sep 12, 2026
Amaal Malik angry salman khan films team not crediting hero anniversary
अमाल मलिक ने सलमान खान फिल्म्स पर भड़ास निकाली (Photo Source- Instagram/@BiggBoss19)

Amaal Malik On salman khan films: बॉलीवुड के फेमस म्यूजिशियन और सिंगर अमाल मलिक (Amaal Mallik) एक बार फिर अपने बेबाक बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने सलमान खान फिल्म्स पर अपनी भड़ास निकाली है। साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म हीरो की 11वीं सालगिरह के मौके पर सलमान खान फिल्म्स (SKF) की तरफ से एक पोस्ट शेयर किया गया है जिसे लेकर अमाल मलिक का आरोप है कि फिल्म के चार्टबस्टर गाने 'मैं हूं हीरो तेरा' के संगीतकार और गीतकार को क्रेडिट नहीं दिया गया है। इसी को लेकर अब अमाल मलिक ने प्रोडक्शन हाउस की टीम को जमकर लताड़ा और इसे उनकी "बेशर्मी" और "गुस्ताखी" करार दिया।

अमाल मलिक का फूटा सलमान खान फिल्म्स पर गुस्सा

सलमान खान फिल्म्स के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर निखिल आडवाणी निर्देशित फिल्म 'हीरो' (जिससे सूरज पंचोली और अथिया शेट्टी ने डेब्यू किया था) की 11वीं एनिवर्सरी का जश्न मनाया गया था। लेकिन पोस्ट में गाने के मेकर्स का नाम न होने पर अमाल मलिक ने सीधे कमेंट सेक्शन में जाकर खरी खोटी सुनाई।

अमाल ने लिखा, "जो भी @skfilmsofficial के पेज या सोशल मीडिया को संभाल रहा है, मुझे आपकी यह गुस्ताखी बिल्कुल पसंद नहीं आई कि आपने गाने के संगीतकार और गीतकार का नाम तक नहीं लिया! यह अच्छा नहीं लगता कि एक ऐसा गाना जिसे संगीतकार और गीतकार ने अपनी पूरी मेहनत और संघर्ष से बनाया, उसे उनके क्रिएटर का नाम लिए बिना ही शेयर कर दिया जाए। बुनियादी बातें सीखो, नहीं तो इस पेज को डिलीट कर दो। मेरा कमेंट डिलीट मत करो, सलमान साहब को भी देखने दो कि तुम लोगों ने कितनी बड़ी गड़बड़ की है।"

गौरतलब है कि 'मैं हूं हीरो तेरा' गाना अमाल मलिक ने कंपोज किया था और इसके बोल कुमार ने लिखे थे। यह गाना अमाल के भाई अरमान मलिक ने गाया था, जबकि सलमान खान ने भी इसका एक स्पेशल वर्जन रिकॉर्ड किया था, जो बेहद पॉपुलर हुआ था।

अमाल मलिक ने किया पोस्ट पर कमेंट

60 प्रोजेक्ट्स से निकाले जाने का आरोप और संगीत से ब्रेक का ऐलान

यह पहली बार नहीं है जब अमाल मलिक ने इंडस्ट्री की कमियों पर खुलकर बात की हो। इस साल की शुरुआत में उन्होंने खुलासा किया था कि बॉलीवुड के कुछ प्रभावशाली लोगों ने उन्हें दरकिनार किया और पिछले कुछ सालों में उन्हें 60 से अधिक प्रोजेक्ट्स से बिना वजह हटा दिया गया।

'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी', 'कपूर एंड संस', 'कबीर सिंह' और 'रॉय' जैसी फिल्मों में सुपरहिट संगीत देने वाले अमाल ने हाल ही में घोषणा की है कि वह अगले साल तक के लिए फिल्म संगीत से ब्रेक ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह अपने मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को ठीक करने के लिए समय ले रहे हैं और जल्द ही एक "मधुर धुनों से भरे दिल" के साथ वापसी करेंगे।

Updated on:
12 Sept 2026 09:08 am
Published on:
12 Sept 2026 09:08 am
Also Read
View All
Haiwaan Box Office Collection Day 1: ओपनिंग पर ‘हनुमान अंश’ ने चटाई ‘हैवान’ को धूल, 36वें दिन नीम करोली बाबा की फिल्म हुई 200 करोड़ पार

‘घर के मंदिर के लिए लिखा था गाना’, ‘हनुमान अंश’ के सिंगर श्रेयस धर्माधिकारी ने 200 करोड़ पार होने बाद किया खुलासा

जब प्रीति जिंटा का IVF से बच्चों को जन्म देने पर छलका था दर्द, बोली थीं- कभी-कभी बस रोने का मन करता था

‘गुजरात बांग्लादेश में है या पाकिस्तान में?’, दिल्ली छोड़कर गुजरात में नेशनल अवॉर्ड समारोह के होने पर परेश रावल ने दिया बयान

जब अदनान सामी के “मेरी याद” गाने ने मचाई थी धूम, अब 24 साल बाद सिंगर ने शेयर किया BTS वीडियो, 230 किलो था वजन!