बॉलीवुड

जब Ameesha Patel को थप्पड़ मारकर मां ने निकाल दिया था घर से बाहर, कई विवादों के चलते बिगड़ा था घरवालों से रिश्ता

Happy Birthday Ameesha Patel : अमीषा पटेल (Ameesha Patel) ने अपने करियर की शुरूआत ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) के साथ ‘कहो ना प्यार है’ से शुरू किया था, लेकिन उनके साथ कई ऐसे विवाद भी जुड़ चुके हैं, जिसके चलते हमेशा उनकी अपने घर वालों से अनबन चलती रही.
2 min read
• •
Updated: 9 Jun 2022, 10:15 AM IST
Happy Birthday Ameesha Patel
Happy Birthday Ameesha Patel

बॉलीवुड में अपना अच्छा खासा नाम कमाने वाली और खूबसूरत एक्ट्रेस अमीषा पटेल (Ameesha Patel) अपना 46वां जन्मदिन मना रही हैं. आज भले ही अमीषा फिल्मी दुनिया से दूर हैं, लेकिन उनके अभिनय ने सभी को काफी प्रभावित किया है. अमीषा पटेल ने कई फिल्मों में काम किया है, जिनमें से कुछ हिट हुईं तो कुछ फ्लॉप हुईं, लेकिन हर फिल्म में उनके अभिनय ने लोगों का खासा दिल जीता. अमीषा ने अपने करियर की शुरूआत ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) के साथ ‘कहो ना प्यार है’ से की थी. खास बात ये थी कि दोनों की ये पहली फिल्म थी और हिच भी भी साबित रही.

कम समय में बनाया था अच्छा नाम

इस फिल्म से अमीषा पटेल रातों-रात स्टार बन गई थीं. इसके अलावा उन्होंने 'गदर' फिल्म में 'सकीना मैडम' का किरदार निभाकर खुद को एक बेस्ट एक्ट्रेस के तौर पर साबित करते दिखाया. इस किरदार और फिल्म के बाद अमीषा को फैंस सकीना मैडम कह कर बुलाने लगे थे. अगर देखा जाए तो अमीषा पटेल का फैमिली बैकग्राउंड इंडस्ट्री से जुड़ा नहीं है, लेकिन उन्होंने अपने दम पर इंडस्ट्री में अपना खासा नाम बनाया है. अमीषा के जन्म 9 जून 1976 को गुजराती परिवार में हुआ था. उन्होंने अमेरिका के टफ्ट्स विश्वविद्यालय से इकोनॉमिक्स की पढ़ाई की और गोल्ड मेडल भी जीता.


अचानक हो गईं इंडस्ट्री से दूर

इसके बाद वो मुंबई आ गई, जहां उन्होंने फिल्मों में काम करना शुरु कर दिया. अमीषा की सादगी के साथ-साथ उनका धीरे-धीरे डायलॉग डिलेवरी के फैंस दीवाने हो गए. उनकी खूबसूरती और स्माइल फैंस के दिलों में उतर गई. हालांकि, उन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्मों में काम किया, लेकिन उन्होंने अचानक ही इंस्डट्री से दूरी बना ली और स्टारडम से दूर होती गईं. इसके अलावा फिल्मों में काम करते हुए अमीषा का नाम कई विवादों से भी जुड़ा, जिसके चलते उनके परिवार से उनके संबंधों पर काफी असर पड़ा. अमीषा ने अपने ही घरवालों पर कई गंभीर आरपो भी लगाए.


घरवालों से हमेशा रही अनबन

अमीषा ने अपने माता-पिता पर पैसों के गबन का आरोप लगाकर काफी सुर्खियां बटोरी थी. इतना ही नहीं उन्होंने अपनी ही पेरेंट्स को लीगल नोटिस तक भिजवाया था, जिसमें 12 करोड़ रुपए वापस करने की मांग की थी. इसके बाद साल 2002 में अमीषा और ऋतिक दोनों एक बार फिर फिल्म ‘आप मुझे अच्छे लगने लगे’ में साथ नजर आए. इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई की थी. इस फिल्म को विक्रम भट्ट ने निर्देशित किया था. खबरों की माने तो इस फिल्म के सेट पर विक्रम भट्ट और अमीषा पटेल के बीच नजदीकियां बढ़वी शुरू हो गई थीं.


मां ने चप्पलों से मारा था

इसके बाद धीरे-धीरे दोनों काफी नाजदीकियां बढ़ने लगी. बताया जाता है कि दोनों ने लगभग 5 सालों तक एक-दूसरे को डेट किया. अमीषा पटेल की विक्रम भट्ट से अफेयर की खबर जब उनके माता-पिता को लगी तो उन्होंने इसका विरोध किया. खबरों की माने तो डायरेक्टर विक्रम भट्ट के साथ अफेयर के चलते भी अमीषा को उनकी मां ने चप्पल से भी पीटा था और घर से बाहर निकाल दिया था. इन दोनों ही मामलों ने अमीषा को काफी सुर्खियों में ला दिया था. कई सालों तक अमीषा की अपने परिवार से नहीं बनी थी और वे अलग रहने लग गई थीं.

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन