बॉलीवुड

तलाक के विवादों के बीच चेन्नई के रिसेप्शन पर विजय और तृषा कृष्णन साथ आए नजर, वायरल

Vijay And Trisha Krishnan: तलाक और फिल्मों के विवादों के बीच चेन्नई के एक रिसेप्शन पार्टी में साउथ एक्टर विजय और तृषा कृष्णन साथ नजर आए। इस मुलाकात ने फैंस और मीडिया में हलचल मचा दी है।
2 min read
Mar 06, 2026
तलाक के विवादों के बीच चेन्नई के रिसेप्शन पर विजय और तृषा कृष्णन साथ आए नजर, वायरल
थलापती विजय और तृषा कृष्णन साथ आए नजर (फोटो सोर्स: x)

Vijay And Trisha Krishnan: चेन्नई में एक खास वेडिंग रिसेप्शन के दौरान एक्टर-पॉलिटिशियन थलापती विजय और एक्ट्रेस तृषा कृष्णन साथ में स्पॉट हुए, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। ये रिसेप्शन पार्टी कल्पना एस सुरेश और मीनाक्षी सुरेश के बेटे की शादी का था, जहां साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े नाम मौजूद थे।

विजय और तृषा का साथ खूब चर्चा में

इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि विजय ने फूलों का गुलदस्ता थामा हुआ था, जबकि तृषा उनकी गाड़ी से उतरती हुई स्पॉट हुई। बता दें, दोनों ट्रेडिशनल पोशाक में काफी सुन्दर लग रहे थे। इस दौरान विजय और तृषा का साथ सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहा, खासकर तब जब विजय की पत्नी संगीता सोरनालिंगम ने दिसंबर 2025 में तलाक के लिए अर्जी दी है। संगीता ने तलाक की वजह विजय पर कथित एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को बताया था।

बता दें, विजय और संगीता ने 1998 में यूनाइटेड किंगडम में शादी की थी और भारत में 1999 में दूसरी शादी हुई। इसके बाद संगीता ने अगस्त 2024 से फरवरी 2025 के बीच विजय के साथ नोटिस भी दिया, लेकिन उनकी समस्या सुलझ नहीं सकी।

कई हिट फिल्मों में दोनों ने साथ काम किया

फिल्मों की बात करें तो विजय और तृषा ने पहली बार फिल्म 'घिल्ली' में साथ काम किया था, जो बड़ी कमर्शियल सफलता बनी। इसके बाद 'थिरुपाची', 'आथी', और 'कुरुवी' जैसी हिट फिल्मों में भी दोनों ने साथ काम किया। लगभग 15 साल के अंतराल के बाद ये जोड़ी लोकेश कनगराज की फिल्म 'लियो' में फिर से एक साथ आई।

तो दूसरी ओर, विजय के फैंस उनकी आने वाली फिल्म 'जन नायकन' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जिसे मद्रास हाई कोर्ट ने हाल ही में रिलीज के लिए मंजूरी दी है। अब इस सारे घटनाक्रम ने तमिल फिल्म इंडस्ट्री समेत फैंस के बीच खासा हलचल मचा दी है।

Updated on:
06 Mar 2026 07:36 am
Published on:
06 Mar 2026 07:36 am