बॉलीवुड

7 साल बड़ी एक्ट्रेस कोंकणा सेन को डेट कर रहे हैं अमोल पाराशर, जानिए क्यों नहीं करते रिलेशनशिप पर बात?

Konkona Sen Sharma And Amol Parashar: बॉलीवुड स्टार अमोल पाराशर कथित तौर पर एक्ट्रेस कोंकणा सेन को डेट कर रहे हैं। उनका रिलेशनशिप को लेकर एक कमेंट आया है।
2 min read
• •
Jun 15, 2024
Amid Konkona Sen sharma And Amol Parashar rumours of dating Actor comments on Relationship

Konkona Sen Sharma And Amol Parashar: फेमस एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और अमोल पाराशर एक दूसरे को डेट कर रहे हैं, ऐसी खबरें लगातार आ रही हैं। कुछ समय पहले कोंकणा के एक्स हसबैंड रणवीर ने भी इस ओर इशारा किया था।

हालांकि, दोनों में से किसी ने अभी तक ऑफिशियली इसे अनाउंस नहीं किया है। मगर अब अमोल पाराशर का भी इस रिलेशनशिप को लेकर कमेंट आ गया है। उन्होंने एक इंटरव्यू में अपने रिलेशनशिप स्टेट्स पर बात की है।

अपने रिलेशनशिप पर क्या बोले अमोल पाराशर

अमोल पाराशर से जब पूछा गया कि आखिर वो क्यों अपना रिलेशनशिप स्टेटस उजागर नहीं कर रहे हैं, क्या कोई उन्हें रोक रहा है। तो उन्होंने कहा- 'कोई मुझे नहीं रोक रहा। बस मुझे इस बारे में बताने के लिए कोई अच्छी वजह नहीं मिली। वास्तविक रिश्तों में एक प्रकार की पवित्रता होती है। मुझे अपना रिश्ता रियल लगता है। साथ ही, मुझे इससे क्या मिलेगा? इसका इस्तेमाल पीआर के लिए किया जा सकता है। यहां नहीं भी होते हैं रिलेशनशिप तो चला देते हैं।'

अमोल ने कहा कि उनके काम की ज्यादा बातें होनी चाहिए, रिलेशनशिप की नहीं। एक्टर काम के जरिये ही अपने फैंस से जुड़े रहना चाहते हैं। एक्टर का मानना है कि लोगों को उनके काम पर ज्यादा फोकस करना चाहिए, उनकी पर्सनल लाइफ पर नहीं।

कोंकणा सेन शर्मा का हो चुका है तलाक

गौरतलब है कि, कोंकणा सेन शर्मा ने साल 2010 में एक्टर रणवीर शौरी से शादी की थी। 10 साल बाद दोनों का तलाक हो गया। दोनों का 13 साल का एक बेटा है। अमोल और कोंकणा सेन ने फिल्म ‘डॉली किट्टी और वो चमकते सितारे’ में साथ काम किया था। लोग कह रहे हैं कि दोनों का रिलेशनशिप तभी से शुरू हुआ था।

Updated on:
15 Jun 2024 01:15 pm
Published on:
15 Jun 2024 01:13 pm
Also Read
View All
‘खाकी’ से जुड़ा ‘दृश्यम 3’ का गायतोंडे-विजय सलगांवकर कनेक्शन, 22 साल पुराना वीडियो देख, फैंस बोले- ‘अब समझ आया’

हर्ष छाया के साथ अपनी पहली शादी और तलाक पर खुलकर बोलीं शेफाली शाह, बोलीं- इसमें छिपाने वाली कोई बात नहीं

अजय देवगन ने बॉलीवुड ही नहीं, हॉलीवुड स्टार्स को भी छोड़ा पीछे, ‘दृश्यम 3’ ने टॉम क्रूज-ब्रैड पिट की फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

‘बचपन में फ्रॉक पहनकर करता था डांस’, दुपहिया 2′ में लड़की का किरदार निभाने पर ‘लापता लेडीज’ फेम स्पर्श श्रीवास्तव का खुलासा

‘मैं अब थक चुका हूं’, पर्दे पर सबसे बड़े रेड फ्लैग कहलाने से परेशान हुए विजय वर्मा, बोले- कुछ अलग करना है