बॉलीवुड

बहू बनकर जया बच्चन पहुंची थीं हरिवंश राय बच्चन के गांव, अमिताभ का पुश्तैनी घर अब हो गया है खंडर

मशहूर लेखक हरिवंश राय बच्चन के पुश्तैनी घर को लेकर काफी चर्चा हो रही है। गांव में उनके नाम का पुस्तकालय भी है। लेकिन काफी लंबे समय से किसी ने भी घर और गांव की खैर खबर नहीं ली है। जिसकी वजह से बच्चन परिवार के पुश्तैनी घर का ऐसा हाल हो गया है।
3 min read
• •
Updated: 12 Aug 2021, 7:34 PM IST
Amitabh Bachchan
Amitabh Bachchan

नई दिल्ली। अमिताभ बच्चन हिंदी सिनेमा जगत के दिग्गज अभिनेता हैं। 78 साल की उम्र में भी अमिताभ बच्चन इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं और आज भी उनकी आवाज़ और अदाकारी के सभी दीवाने हैं। आपको जानकारी हैरानी होगी एक वक्त था जब अमिताभ बच्चन मुंबई खाली हाथ आए थे। उनके पास कुछ भी नहीं हुआ करता था। कड़ी मेहनत और कड़े संघर्ष के बाद अमिताभ ने सफलता को गले लगाया है। जिस मुंबई में अमिताभ बच्चन ने सालों तक दर-दर की भटकते रहे। वहीं आज उनके 5 आलीशान बंगले हैं। चलिए अमिातभ बच्चन से जुड़ी आपको ये खास बात बतातें हैं।

बाबू पट्टी में हुआ हरिवंश राय बच्चन का जन्म

अमिताभ बच्चन के पिता हरिवंश राय बच्चन को कौन नहीं जानता है। उनकी लोकप्रियता किसी से छुपी नहीं है। अमिताभ बच्चन के पिता मशहूर लेखक थे। उनका जन्म बाबू पट्टी वाले घर पर हुआ था। हरिवंश राय बच्चन जन्म के बाद इलाहाबाद चले गए और फिर वहीं रहने लगे।

कुछ समय बाद ही वो दिल्ली चले आए और फिर वहां से मुंबई आ गए। यहीं नहीं हरिवंश राय बच्चन के नाम पर उनके गांव में एक पुस्तकालय भी बनवाया गया है, लेकिन वहीं अब बच्चन परिवार का पुश्तैनी घर खंडहर में बदल चुका है।

जया बच्चन का हुआ था जोरदार स्वागत

गांव के लोगों का कहना है कि बच्चन खानदान की बहू यानी कि जया बच्चन काफी सालों पहले गांव आईं थीं। तब उनका शानदार ढंग से स्वागत किया गया था। लोगों ने उन्हें खूब प्यार दिया था। उसी वक्त अमर सिंह भी उनके गांव आए थे। लेकिन अब इतने साल बीत चुके हैं कि बच्चन परिवार के किसी भी सदस्य ने

अपने गांव और घर की कोई सुध नहीं ली है। एक न्यूज़ चैनल से बात करते हुए गांव वालों ने अमिताभ बच्चन पर नाराजगी जताते हुए कहा था कि गांव के लोग उनसे नाराज़ हैं, क्योंकि उन्हें काफी समय से गांव का हाल तक नहीं पूछा है।

कुल देवी से मांगी थी अमिताभ बच्चन की सलामती की दुआ

जब फिल्म 'कुली' की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन संग बड़ा हादसा हो गया था। तब उनके लिए गांव में पूजा की गई थी। साथ ही उनकी सलामती के लिए दुआएं भी मांगी गई थीं। गांव वालों ने बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान जब अमिताभ बच्चन बुरी तरह से घायल हो गए थे और वो जिंदगी और मौत के बीच की जंग लड़ रहे थे। तब गांव के लोगों ने कुल देवी की पूजा कर उनके लिए प्रार्थना की थी। ऐसे में गावं ना पर सभी उनसे नाराज हैं। अमिताभ बच्चन पर गुस्सा जताते हुए गांव के लोग कहते हैं कि जब अमिताभ बच्चन इतने सालों में वहां नहीं गए तो अभिषेक बच्चन क्या वहां आएंगे।

Published on:
Also Read
View All
पहले सोमवार को ‘रामायण’ की लंबी छलांग, एक दिन में कमाए 107.50 करोड़ रुपये, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 663 करोड़ के पार

शर्मिला टैगोर ने क्यों अपनाया था इस्लाम? बेटी सबा अली खान ने बताई शादी और धर्म परिवर्तन से जुड़ी असली वजह

“लिवर कैंसर से जंग के बीच प्रदूषण से मुकाबला”, अभिनेत्री नफीसा अली सोढ़ी ने शेयर किया हेल्थ अपडेट, जताई चिंता

दिवाली के बाद मीका सिंह का इमोशनल पोस्ट, अपने करीबी को खोने के बाद नहीं मनाना चाहते थे त्योहार, फिर लिया बड़ा फैसला

‘क्लिकबेट ही सब कुछ नहीं होता’, दिवाली पर बिल्डिंग में आग वायरल के वीडियो पर भड़कीं फराह खान, मीडिया पोर्टल्स को लगाई फटकार