फिल्म शोले हिंदी सिनेमा जगत की एकलौती फिल्म है। जिसके डायलॉग, गाने, किरदार से लेकर जानवर तक हिट हुए। शोले की कामयाबी सालों बाद भी बॉलीवुड में छाई हुई है। साल 1975 में यह फिल्म धर्मेंद्र, हेमा मालिनी, जया बच्चन और अमिताभ बच्चन को ऑफर हुई थी। अमिताभ-जया की शादी को तब तक 2 साल हो चुके थे। आपको यह बात जानकर हैरानी होगी कि फिल्म शोले की शूटिंग के दौरान जया बच्चन प्रेग्रेंट थी। जी हां, शोले की शूटिंग के दौरान जया के गर्भ में श्वेता बच्चन थीं।