4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जया बच्चन के तीखे बयान पर कंगना रनौत का पलटवार, एक्ट्रेस ने ट्वीट कर पूछा ‘श्वेता बच्चन के साथ ऐसा होता तब भी यही कहती आप? ‘

अभिनेत्री कंगना रनौत और महाराष्ट्र सरकार मामले पर जया बच्चन ने संसद में अपने बयान से अभिनेत्री पर तीखे वार किए हैं। जिसमें उन्होंने कंगना की वजह से इंडस्ट्री के बदनाम होने की बात कही। कंगना ने भी जया के बयान पर पलटवार करते हुए ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने उनसे कई सवाल पूछे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shweta Dhobhal

•

Updated: 15 Sep 2020, 4:45 PM IST

Kangana Ranaut Tweeted Several Questions On Jaya Bachchan Statement

Kangana Ranaut Tweeted Several Questions On Jaya Bachchan Statement

नई दिल्ली। कंगना रनौत और महाराष्ट्र सरकार की जुबानी लड़ाई अब पूरी तरह से राजनैतिक रूप ले चुकी है। एक के बाद एक कई नेता कंगना के खिलाफ बयान देते हुए नज़र आ रहे हैं। इस बीच हिंदी सिनेमा जगत की मशहूर अदाकारा और संसद जया बच्चन ने कंगना रनौत पर बयान देते हुए उन पर जमकर निशाना साधा। जिसे देखते हुए कंगना ने ट्वीट कर अपनी भड़ास निकालते हुए जया से ही कई सवाल पूछ डाले। चलिए पहले आपको बताते हैं कि जया बच्चन ने आखिर क्या कहा कंगना के बारें।

दरअसल, बीते दिन जया बच्चन ने कंगना पर निशाना साधते हुए कहा कि ''यह बात काफी दुख कि है लोग जिस थाली में खाते हैं। उसी में छेद कर देते हैं। इंडस्ट्री के कुछ लोगों के चलते इंडस्ट्री बदनाम होती जा रही है। यह इंडस्ट्री पांच लाख लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार और करीबन 50 लाख अप्रत्यक्ष रोजगार दिया जाता है।' उन्होंने यह भी कहा कि 'लॉकडाउन के दौरान सिनेमा जगत को काफी अलोचनाओं का सामना करना पड़ा है। बॉलीवुड के लिए गटर कहा जा रहा। ऐसी भाषा पर रोक लगानी बेहद जरूरी है।' जया बच्चन के इस बयान के बाद कंगना काफी भड़क गई और ट्वीट करते हुए उन्होंने जया से कई सवाल पूछ डाले।

कंगना रनौत ने अपने ट्विटर हैंडल से जया बच्चन से सवाल पूछते हुए लिखा कि 'क्या तब भी वह यह बात कहती जब ऐसा ही कुछ उनकी बेटी श्वेता बच्चन के साथ होता? उन्हें मारा जाता, उन्हें कम उम्र में नशा दिया जाता, उनके साथ छेड़छाड़ की जाती।' कंगना ने आगे लिखा कि 'क्या तब भी जया जी आप यही कहती कि अभिषेक बच्चन ने उत्पीड़न को लेकर काफी शिकायतें की लेकिन एक दिन हारकर वह फांसी पर लटके हुए मिलें? ट्वीट के अंत में कंगना ने जया से करूणा दिखाने की बात कही।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन