बॉलीवुड

ऐश्वर्या से खफा अमिताभ-जया ने लिया बड़ा फैसला, यकीन नहीं कर पाएंगे आप

हाल ही में भी एक इवेंट के दौरान ऐसा कुछ हुआ कि बच्चन परिवार का विवाद सामने आ गया।
2 min read
• •
Updated: 22 Jan 2018, 3:46 PM IST
Abhishek Aish Amitabh and Jaya
Abhishek Aish Amitabh and Jaya

बच्चन परिवार में पिछले कुछ समय से विवादों की खबरें आ रही हैं। लेकिन अब जो हम आपको बताने जा रहे हैं, उसे पढ़कर एक बार तो आप यकीन नहीं कर पाएंगे। जैसे कि सबको पता है 5 फरवरी को अभिषेक बच्चन का बर्थडे है। हर बार पूरा परिवार साथ में अभिषेक का बर्थडे मनाता है। अमिताभ और जया बच्चन अपने इकलौते बेटे के बर्थडे को लेकर काफी उत्साहित रहते हैं। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस बार अमिताभ और जया अपने बेटे अभिषेक बच्चन के बर्थडे में शामिल नहीं होंगे। बताया जा रहा है कि इस बार अभिषेक अपना बर्थडे आॅस्ट्रेलिया में मनाएंगे। उनके साथ पत्नी ऐश्वर्या और बेटी आराध्या तो आॅस्ट्रेलिया जा रहे हैं लेकिन अमिताभ और जया बच्चन नहीं जा रहे। इसके पीछे कारण ऐश्वर्या को बताया जा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पिछले कुछ समय से ऐश्वर्या के अपने सास—ससुर से संबंध ठीक नहीं चल रहे हैं। हाल ही में भी एक इवेंट के दौरान ऐसा कुछ हुआ कि बच्चन परिवार का विवाद सामने आ गया। दरअसल इजराइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा भारत दौरे पर आए हैं। गुरुवार को उन्होंने मुंबई के ताज पैलेस होटल में 'शलोम बॉलीवुड' के नाम से एक कार्यक्रम रखा था। इस कार्यक्रम में बच्चन परिवार भी पहुंचा था।

कार्यक्रम में ऐश्वर्या अपने पति अभिषेक के साथ पहुंची थी। जबकि मां जया अकेले। बता दें कि जिस फंक्शन में अभिषेक अपने पूरे परिवार के साथ जाते हैं तो वे अक्सर अपने मां जया का हाथ थामें नजर आते हैं लेकिन इस बार ऐसा नहीं था। इस कार्यक्रम में अभिषेक अपनी पत्नी ऐश्वर्या के साथ पहुंचे थे और मां जया अकेली ही अलग गाड़ी में आते हुईं दिखाई दी। मां जया का चेहरा काफी उदास नजर आया। कैमरे के सामने भी अभिषेक और ऐश्वर्या एक दूसरे का हाथ थामें पोज देते हुए नजर आए।

वहीं अभिषेक और ऐश्वर्या पोज देने में व्यस्त थे और मां जया को वहां मौजूद लोग सहारा दे रहे थे और उनकी गाड़ी तक जाने में मदद भी करते नजर आए। इससे पहले मीडिया में ऐसी खबरें भी आईं थी कि अभिषेक और ऐश्वर्या अलग घर में शिफ्ट होने जा रहे हैं लेकिन इस बात पर अभिषेक और ऐश्वर्या ने कुछ नहीं बोला। हांलांकि बर्थडे में शामिल ना होने के पीछे अमिताभ के कंधे की चोट बताई जा रही है।

Published on: