4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खुलकर सामने आई ऐश्वर्या और सास जया की नाराजगी, बेटे ने भी थामा पत्नी का हाथ

यह सब देखकर तो ऐसा ही लगा कि बच्चन परिवार में जरुर कुछ ना कुछ चल रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 20 Jan 2018, 8:33 PM IST

Abhishek Aish and Jaya

Abhishek Aish and Jaya

हाल ही में खबरें आईं थी कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय अमिताभ और जया का घर जलसा छोड़कर अपने नए घर में शिफ्ट हो सकते हैं। हालांकि अभिषेक और ऐश्वर्या का इस पर कोई रिएक्शन नहीं आया। अब हाल ही में ऐसा कुछ देखने को मिला, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि अभिषेक का अपने माता—पिता के साथ संबंध शायद ठीक नहीं चले रहे हैं। दरअसल इजराइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा भारत दौरे पर आए हैं। गुरुवार को उन्होंने मुंबई के ताज पैलेस होटल में 'शलोम बॉलीवुड' के नाम से एक कार्यक्रम रखा था। इस कार्यक्रम में बॉलीवुड कलाकारों को आमंत्रित किया गया था। इस कार्यक्रम में बच्चन परिवार भी पहुंचा था।

कार्यक्रम में ऐश्वर्या अपने पति अभिषेक के साथ पहुंची थी। बता दें कि जिस फंक्शन में अभिषेक अपने पूरे परिवार के साथ जाते हैं तो वे अक्सर अपने मां जया का हाथ थामें नजर आते हैं लेकिन इस बार ऐसा नहीं था। इस फंक्शन में बच्चन फैमिली का कुछ अलग ही अंदाज देखने को मिला। इस कार्यक्रम में अभिषेक अपनी पत्नी ऐश्वर्या के साथ पहुंचे थे और मां जया अकेली ही अलग गाड़ी में आते हुईं दिखाई दी। तस्वीरों में जहां पति-पत्नी कैमरे के सामने खुश लगे वहीं मां जया का चेहरा काफी उदास नजर आया। ऐश्वर्या ने ब्लैक और सिल्वर कलर की साड़ी पहनी थी। कैमरे के सामने भी अभिषेक और ऐश्वर्या एक दूसरे का हाथ थामें पोज देते हुए नजर आए।

वहीं अभिषेक और ऐश्वर्या पोज देने में व्यस्त थे और मां जया को वहां मौजूद लोग सहारा दे रहे थे और उनकी गाड़ी तक जाने में मदद भी करते नजर आए। यह सब देखकर तो ऐसा ही लगा कि बच्चन परिवार में जरुर कुछ ना कुछ चल रहा है। बता दें कि इस कार्यक्रम में अन्य बॉलीवुड सितारे भी पहुंचे थे। अमिताभ बच्चन ने नेतन्याहू के साथ बॉलीवुड सितारों की सेल्फी भी ली।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन