
Aishwarya rai
बॉलीवुड में रिश्ते तो बनते बिगड़ते रहते हैं। लेकिन रिश्ते बिगड़ने के बाद जब अपने एक्स से सामना होता है तो स्थिति बड़ी अजीब हो जाती है। स्थिति उस समय और भी ज्यादा अजीब हो जाती है, जब आपके पार्टनर का आपके एक्स के साथ आमना—सामना हो जाए। ऐसा ही कुछ हाल ही में ऐश्वर्या राय के साथ हुआ। दरअसल एक पार्टी के दौरान ऐश्वर्या का अपने पति अभिषेक की एक्स के साथ सामना हो गया। उस समय ऐश्वर्या का रिएक्शन ऐसा था कि आप भी जानकर चौंक जाएंगे। हम बात कर रहे हैं करिश्मा कपूर की।
दरअसल हाल ही में एक पार्टी के दौरान करिश्मा और ऐश्वर्या का आमना—सामना हो गया। ऐश्वर्या अपने पति अभिषेक के साथ शाहरूख खान की एक पार्टी में पहुंची थी। करिश्मा कपूर भी इस पार्टी में पहुंची थी। ऐसे में तीनों को एक साथ देखकर मीडिया को भी उनके आमने सामने आने का इंतजार था। हाल ही में शाहरूख खान ने अपनी खास दोस्त काजल आनंद के 50वें बर्थडे पर ये पार्टी रखी थी। इस पार्टी में ऐश्वर्या-अभिषेक के अलावा दीपिका, रणवीर, रणबीर, करीना, करिश्मा, ऋतिक और सुजैन भी पहुंची थीं। करिश्मा और ऐश्वर्या एक ही छत के नीचे पार्टी करती दिखीं। हांलांकि करिश्मा, ऐश्वर्या और अभिषेक एक ही छत के नीचे थे लेकिन आपस में बात नहीं की और सामने आने पर एक दूसरे को इग्नोर किया।
अभिषेक की हो चुकी थी करिश्मा से सगाई:
बता दें कि करिश्मा सिर्फ अभिषेक की गर्लफ्रेंड ही नहीं थी बल्कि इन दोनों की सगाई भी हो चुकी थी। लेकिन किसी कारण से इन दोनों की बात शादी तक नहीं पहुंच पाई और रिश्ता टूट गया। दरअसल करिश्मा शादी के बाद अलग घर में रहना चाहती थीं। लेकिन अभिषेक इस बात के लिए तैयार नहीं हुए। इसके चलते इन दोनों का रिश्ता टूट गया था।
Updated on:
19 Jan 2018, 8:37 PM IST
Published on:
19 Jan 2018, 3:13 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.