14 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हर साल इस फोटोग्राफर के लिए बॉलीवुड हसीनाएं होती है टॉपलैस, इस बार कृति..

डब्बू रतनानी ने इस साल के कैलेंडर शूट का टीजर सोशल मीडिया पर जारी किया है।
2 min read
Google source verification

•

image

Mahendra Yadav

•

Jan 19, 2018

Kriti sanon

Kriti sanon

डब्बू रतनानी ऐसे फोटोग्राफर हैं जिनसे फोटो क्लिक कराने के लिए बॉलीवुड सितारों की लाइन लगती है। हाल ही में डब्बू रतनानी ने अपना 2018 का कैलेंडर लॉन्च किया। डब्बू रतनानी के इस कैलेंडर मेंं हर बार की तरह इस बार भी बॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारे नजर आए। इस कैलेंडर के लिए डब्बू ने जो फोटोशूट किया, वह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है हैं। इन तस्वीरों में बॉलीवुड की कई खूबसूरत अभिनेत्रियां भी शामिल हैं। बता दें कि डब्बू रतनानी के कैलेंडर में हर बार एक टॉपलैस फोटोशूट जरूर होता है।

इस बार के कैलेंडर में भी एक टॉपलैस फोटोशूट शुमार किया गया। इस बार डब्बू रतनानी के कैलेंडर के लिए अभिनेत्री कृति सेनन टॉपलैस हुई। कृति सेनन ने डब्बू रतनानी के कैलेंडर के लिए टॉपलैस फोटोशूट करवाया। इस फोटोशूट में कृति सेनन ने एक टोपी का इस्तेमाल किया है। तस्वीर में कृति सेनन टॉपलैस नजर आ रही हैं और उन्होंने अपने अंगों को एक हैट से ढंक रखा है। बता दें कि इससे पहले डब्बू रतनानी के कैलेंडर के लिए कई बॉलीवुड हसीनाएं टॉपलैस हो चुकी है। कृति से पहले दिशा पटानी ने डब्बू रतनानी के कैलेंडर के लिए टॉपलैस फोटोशूट करवाया था। आलिया भट्ट ने भी डब्बू के कैलेंडर के लिए टॉपलैस फोटोशूट करवाया था। बता दें कि इस बार डब्बू के फोटोशूट में मिस वर्ल्ड 2017 रहीं मानुषी छिल्लर की भी एंट्री हुई है। इस तरह का शूट उन्होंने पहले कभी नहीं किया है।

डब्बू रतनानी ने इस साल के कैलेंडर शूट का टीजर सोशल मीडिया पर जारी किया है। इस वीडियो में कुल 24 बॉलीवुड सितारे नजर आ रहे हैं। इन सितारों ने डब्बू की फोटोग्राफी को लेकर अपने एक्सपीरियंस और उनसे जुड़ी कई बातें शेयर की। डब्बू के इस साल के कैलेंडर में शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय बच्चन , ऋतिक रोशन , अमिताभ बच्चन , टाइगर श्रॉफ , सनी लियोनी और आलिया भट्ट जैसे कलाकार नजर आएंगे।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग