बॉलीवुड

जिस प्रोजेक्ट में सनी लियोन और आनंद एल राय के घर, उसी में अमिताभ बच्चन ने खरीदा डुप्लेक्स अपार्टमेंट

अभिनेता अमिताभ बच्चन ने मुुंबई में एक डुप्लेक्स अपार्टमेंट खरीदा है। इसक कीमत 31 करोड़ रुपए बताई जाती है। खबरों के अनुसार, स्टॉम्प ड्यूटी में उन्हें 2 प्रतिशत की छूट मिली है। उनसे पहले सनी लियोन और आनंद एल राय ने भी इसी प्रोजेक्ट में घर खरीदे हैं।
2 min read
• •
May 28, 2021
amitabh_bacchchan_property.png

मुंबई। पिछले कुछ दिनों में बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने मुंबई शहर में प्रॉपर्टी खरीदी है। इनमें एक्ट्रेस सनी लियोन, फिल्ममेकर आनंद एल राय, अर्जुन कपूर और सोनाक्षी सिन्हा के नाम शामिल है। हाल ही अभिनेता अमिताभ बच्चन हाल ही मुंबई में एक प्रॉपर्टी खरीदी है। इस डुप्लेक्स अपार्टमेंट की कीमत 31 करोड़ बताई जाती है।

स्टॉम्प ड्यूटी में मिली छूट
क्रिस्टल ग्रुप के प्रोजेक्ट एटलांटिस की टू-टॉयर में अमिताभ बच्चन ने 27वें और 28वें फ्लोर पर ये प्रोपर्टी ली है। इसके साथ 6 कार पार्किंग का स्पेस है। रिपोर्ट के अनुसार, ये प्रापर्टी 5,184 स्क्वेयर फीट की है। उन्होंने दिसंबर, 2020 में ये प्रापर्टी खरीदी थी और इसका रजिस्ट्रेशन अप्रेल 2021 में करवाया था। इसमें प्रति स्क्वेयर फीट कीमत करीब 60 हजार रुपए है। अमिताभ बच्चन ने इसके लिए 62 लाख रुपए की स्टॉम्प ड्यूटी अदा की है। इसमें उन्हें 2 प्रतिशत की छूट महाराष्ट्र सरकार 31 मार्च, 2021 तक चली स्टॉम्प ड्यूटी छूट योजना के लिए मिली है।


इससे पहले एक्ट्रेस सनी लियोन ने भी इसी प्रोजेक्ट में 16 करोड़ रुपए की प्रापर्टी खरीदी थी। फिल्ममेकर आनंद एल राय ने भी इसी प्रोजेक्ट में 25.3 करोड़ में एक डुप्लेक्स अर्पाटमेंट खरीदा है।

गौरतलब है कि पिछले साल अगस्त में, महाराष्ट्र सरकार ने रियल एस्टेट बिजनेस को बूस्ट करने के लिए हाउसिंग यूनिट्स पर 5 से 2 प्रतिशत की अस्थायी छूट देने की घोषणा की थी। इस छूट योजना की अंतिम तिथि 31 दिसंबर, 2020 थी। 1 जनवरी, 2021 से 31 मार्च, 2021 तक स्टॉम्प ड्यूटी 3 प्रतिशत थी। इस छूट का लाभ उठाते हुए कई सेलेब्स ने शहर में प्रापर्टी खरीदी थी। इनमें अर्जुन कपूर और सोनाक्षी सिन्हा ने बांद्रा में 20-20 करोड़ रुपए की प्रापर्टी स्काई विलाज में खरीदी है।

अर्जुन के इस स्काई विला में 10 हाई स्पीड और 4 सी फेसिंग कैप्सूल एलिवेटर्स हैं। जिम, पूल, लाइब्रेरी, प्ले एरिया, मिनी गोल्फ कोर्स, स्पा और अन्य सुविधाएं इस परिसर में मौजूद हैं। इस विला से बांद्रा-वर्ली सी लिंक का नजारा साफ देखा जा सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, मलाइका अरोड़ा का घर भी इस प्रोजेक्ट के पास ही में है।

Published on:
28 May 2021 02:46 pm
Also Read
View All
Vvaan Review: हॉरर के साथ रोमांच का तड़का लगाती है सिद्धार्थ-तमन्ना की ‘द वन’, पलक झपकाने का भी नहीं देती मौका

The Vvaan Twitter Reaction: सिद्धार्थ- तमन्ना की ‘द वन’ देख किसी ने की छठ पूजा में आस्था की प्रशंसा, तो किसी ने बताया- मास्टपीस, पढ़ें पब्लिक रिव्यू

‘सब कुछ ऊपरवाले की कृपा पर छोड़ दिया है’ ब्रह्मांड के रहस्यों और ईश्वर को लेकर अमिताभ बच्चन ने किया पोस्ट, हुआ वायरल

गोविंदा ने सोशल मीडिया पर उठे अफेयर के सवालों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- करिश्मा और रवीना संग भी गया हूं मंदिर

Mushtaq Khan Last Rites: मुश्ताक खान के बेटे मोहसिन ने बताया कब और कहां होगा अंतिम संस्कार? फैंस को लेकर भी दिया बयान