इस मुश्किल घड़ी में मदद का हाथ बढ़ाते हुए अभिनेता अमिताभ बच्चन ने दिल्ली के गुरु तेग बहादुर कोविड केयर सेंटर में 2 करोड़ रुपयों का दान दिया है। इस बात की जानकारी गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी ने के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने दी है। मनजिंदर सिंह सिरसा ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि "सिख महान हैं, सिखों की सेवा को सलाम है...ये अमिताभ बच्चन जी के शब्द हैं, जब उन्होंने श्री गुरु तेग बहादुर कोविड केयर सेंटर के लिए 2 करोड़ रुपये का योगदान दिया।"