
Amitabh Bachchan Blog On Life: भारतीय सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) 80 से अधिक की उम्र में भी काम के लिए अपने जुनून और विचारों की गहराई से हर किसी को प्रेरित करते हैं। बिग बी अक्सर अपने ब्लॉग के जरिए फैंस के साथ अपने विचार, जिंदगी के अनुभव और फीलिंग्स शेयर करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने ब्लॉग पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने मेडिकल साइंस की कठिनाइयों, नैतिकता के इम्तिहानों से लेकर म्यूजिक की असीम दुनिया और जिंदगी से मिलने वाले सबक पर खुलकर बात की है।
रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' (KBC) को होस्ट कर रहे अमिताभ बच्चन ने लिखा कि हर दिन इंसान को कुछ न कुछ नया सिखाता है। अपने ब्लॉग में बिग बी ने लिखा, "हर दिन कुछ न कुछ सीखता हूं.. कुछ दूसरों के बारे में लेकिन ज्यादातर अपने बारे में.. हम कौन हैं, क्या हैं और कहां हैं.. और सीखना कभी खत्म नहीं होता.. मेडिकल साइंस की उलझन.. ज्ञान की विविधता.. नैतिकता के परीक्षण.. हर दिन एक सीख.. सिर्फ केबीसी के सर्कल में नहीं.. बल्कि जीवन के सर्कल में भी।”
जिंदगी के बारे में बताने के बाद बिग बी ने म्यूजिक के महत्व को लेकर भी बात की। उन्होंने म्यूजिक को एक कभी न खत्म होने वाली चुनौती और पहचान की भावना बताया। उन्होंने आगे लिखा, "और फिर म्यूजिक है… कभी खत्म न होने वाला, कभी माफ न करने वाला, कभी मना न करने वाला… लेकिन हर पल एक चुनौती- उन्होंने यह कैसे किया… और खोज शुरू होती है… मन, इंद्रियां अंदर से भड़क उठती हैं और एक पहचान की भावना हावी हो जाती है… दिल और आत्मा को भर देती है… क्योंकि यही इसकी महानता की आखिरी पहचान है।"
वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन हाल ही में रजनीकांत के साथ फिल्म 'वेट्टैयान' (Vettaiyan) में नजर आए थे। अब खबरें हैं कि वह नितेश तिवारी की पौराणिक फिल्म “रामायण: पार्ट 1” में भगवान जटायु के किरदार को अपनी आवाज दे सकते हैं या भूमिका निभा सकते हैं। इस भव्य फिल्म में रणबीर कपूर, यश, साई पल्लवी और सनी देओल मुख्य भूमिकाओं में हैं।
इसके अलावा, बिग बी निर्देशक नाग अश्विन की ब्लॉकबस्टर फिल्म “कल्कि 2898 AD” के सीक्वल की शूटिंग में भी बिजी हैं, जिसमें वे प्रभास और कमल हासन के साथ एक बार फिर अश्वत्थामा के रूप में धमाल मचाते दिखेंगे।