बॉलीवुड

‘ठग्स आॅफ हिन्दोस्तान’ का जोधपुर शूट कर मुम्बई लौटे अमिताभ, शुरू करेंगे ‘ब्रह्मास्त्र’ की शूटिंग

इस बीच वह फिल्म '102 नॉट आउट' के प्रचार की तैयारी शुरू करेंगे और 'झुंड' और 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग शुरू करेंगे।

2 min read
Mar 22, 2018
amitabh bachchan

मुंबई। जोधपुर में 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' की शूटिंग के बाद महानायक अमिताभ बच्चन मुंबई लौट आए हैं। अब उनका अगला प्रोजेक्ट अपकमिंग फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' होगा। इसके अलावा अमिताभ को '102 नॉट आउट' मूवी का प्रमोशन भी करना है। कुल मिलाकर बिग बी का आगामी शेड्यूल भी काफी व्यस्त रहने वाला है।

बिग बी ने गुरुवार सुबह लगभग 5.50 बजे जोधपुर से ब्लॉग लिखकर जानकारी दी, ''मिस्टर बी' की शूटिंग खत्म होने पर क्रू ने ताली बजाकर उत्साह बढ़ाया। कुछ दिनों बाद दोबारा सेट पर लौटूंगा। उम्मीद है कि यह 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का आखिरी शेड्यूल होगा।' उन्होंने लिखा, 'इस बीच वह फिल्म '102 नॉट आउट' के प्रचार की तैयारी शुरू करेंगे और 'झुंड' और 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग शुरू करेंगे।

विजय कृष्णा आचार्य द्वारा निर्देशित 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में आमिर खान , कैटरीना कैफ और फातिमा सना शेख जैसे कलाकार हैं। इसके कुछ हिस्सों को जोधपुर के मेहरानगढ़ किले में शूट किया गया है।


गौरतलब है कि 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' मूवी के जोधपुर में शूट के दौरान अमिताभ की तबीयत खराब हो गई थी। इसकी जानकारी खुद अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर दी थी। इसी ब्लॉग में उन्होंने अपने फैंस को बताया था कि मुंबई से डॉक्टर्स की टीम उनके स्वास्थ्य की जांच के लिए जोधपुर आएगी। अल सुबह उन्होंने ये सारी बातें शेयर कर दी थी। इसके बाद उनकी तबीयत को लेकर अलग—अलग तरह के कयास लगाए जा रहे थे। बाद में उनकी पत्नी जया बच्चन ने अटकलों को विराम देते हुए बताया था कि अमिताभ की कमर में दर्द था। साथ ही उन्‍हें कुछ और भी बीमारियां हैं। हालांकि तबीयत पूरी तरह से ठीक ना होने के बावजूद बिग बी ने शूटिंग जारी रखी।

ये भी पढ़ें

आमिर की फिल्म ‘महाभारत’ पर अंबानी लगाएंगे 1000 करोड़!
Published on:
22 Mar 2018 06:15 pm
Also Read
View All
‘धुरंधर 2’ ने रचा इतिहास, बनी भारत की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म, अब आमिर की ‘दंगल’ से सिर्फ इतने करोड़ पीछे

अमेरिका में रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की मची धूम, 20 मिनट की क्लिप ने उड़ाया गर्दा, रिलीज से पहले ही ऑस्कर की भविष्यवाणी

नाबालिगों के शराब पीने की लत पर भड़कीं अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर, बोलीं- बिना ID वेरिफिकेशन के ही मिलती है ड्रिंक

‘लोग मुझे गरीब समझेंगे’ इस फेमस एक्टर को नहीं करना था काम, रिजेक्ट होने के लिए भेजी थी अपनी खराब तस्वीरें

थिएटर में फिसड्डी लेकिन ओटीटी पर सुपरहिट हुई थ्रिलर से भरी ये फिल्म, ‘तू या मैं’ देख लोगों ने पकड़ा माथा!