
madhuri dixit
बॅालीवुड इंडस्ट्री की 'धक-धक गर्ल' माधुरी दीक्षित एक्टिंग और डासिंग के बाद अब नए काम में अपना हाथ आजमाने जा रही हैं। खबरों के अनुसार माधुरी ने हाल में 'आरएनएम मूवी' नाम का एक प्रोडेक्शन हाउस खोला है। यानी अब बतौर प्रोड्यूसर वह फिल्में बनाती नजर आएंगी। इस प्रोडक्शन हाउस को उन्होंने पती श्रीराम नेने के साथ मिलकर खोला है। इस बारे में खुद माधुरी ने इंस्टाग्राम के जरिए जानकारी दी।
इंस्टाग्राम पर डाली तस्वीर
माधुरी ने हाल में इंस्टा पर एक पोस्ट डाला जिसमें वह नई फिल्म की शूटिंग के दौरान, हाथों में क्लैप बोर्ड पकड़े खड़ी दिखाई दे रही हैं। बता दें यह तस्वीर उनके प्रोडक्शन हाउस के मुहूर्त की है। इस तस्वीर में उनके साथ नेने भी मौजूद थे।
Excited to get the chance to step behind the camera for our first RNM movie production.
A post shared by Madhuri Dixit (@madhuridixitnene) on
नई फिल्म की हुई शुरुआत
उनके प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म एक मराठी फिल्म है। इसका नाम '15 अगस्त' रखा गया है। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है।
माधुरी ने प्रोडक्शन हाउस को लेकर कही ये बात
बता दें पिछले दिनों माधुरी ने एक इंटरव्यू में अपने प्रोडक्शन हाउस का जिक्र करते हुए कहा था,' यह सब एक्टिंग करियर से काफी अलग है। अपनी फील्ड में मैं निपुण हूं और वहां मेरे पास फैसले लेने की आजादी भी है। जबकी यहां पर एक ग्रुप के साथ काम किया जाता है। यहां के डिसीजन मैं और नेने दोनों मिल कर लेते हैं।
माधुरी की अपकमिंग फिल्में
माधुरी दीक्षित इस साल कई बड़ी फिल्मों में नजर आ सकती हैं। फिल्म 'बकेट लिस्ट' से वह मराठी सिनेमा में कदम रखने जा रही हैं। इसके अलावा इन दिनों वह अपनी अपकमिंग फिल्म 'डबल धमाल' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके अपोजिट अनिल कपूर और अजय देवगन लीड किरदार निभाते दिखाई देंगे।
Updated on:
22 Mar 2018 10:20 am
Published on:
22 Mar 2018 08:41 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
