
Urmila Matondkar
90 के दशक से लोगों के दिलों पर राज कर चुकी खूबसूरत अदाकारा उर्मिला मातोंडकर ने बॅालीवुड में कमबैक कर लिया है। वह अभिनेता इरफान खान की फिल्म 'ब्लैकमेल' के एक आइटम सॅान्ग ‘बेवफा ब्यूटी’ पर थिरकती नजर आ रही हैं। इस गाने से लगभग 10 साल के बाद उर्मिला बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। आखिरी बार वह फिल्म 'कर्ज' में दिखाई दी थीं।
गाने में उर्मिला अपने पुराने वाले अंदाज में ठुमके लगाती दिखाई दे रही हैं। ‘बेवफा ब्यूटी’ गाने को सिंगर पावनी पांडे ने आवाज दी है। वहीं इस गाने के बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। गायिका पावनी इससे पहले ‘रईस’ फिल्म के गाने ‘लैला मैं लैला’ से मशहूर हुईं थी। इस गाने की कम्पोजिशन अमित त्रिवेदी ने की है।
निर्देशक अभिनव ने बताया आइटम सॅान्ग के बारे में
हाल में फिल्म ‘ब्लैकमेल‘ के निर्देशक अभिनव देव ने इस गाने के बारे बताया कि,‘वैसे तो इस फिल्म में कोई भी गाना नहीं है लेकिन जब इस फिल्म का डिस्कशन भूषण के साथ कर रहे थे तो उन्हें लगा कि फिल्म में ऐसे गाने होने चाहिए जो फिल्म की कहानी को बयां करें और उसे आसानी से आगे बढ़ाने में मदद करें। मैं फिल्म में कोई आइटम नम्बर नहीं चाहता था, लेकिन हमें पता था कि यह गाना फिल्म की कहानी के बारे में कुछ ना कुछ जरुर बयां करेगा। इस गाने के जरिए हम फिल्म की कहानी को आसानी से बयां कर सकते है। जब मैं अमिताभ और अमित को गाने के बारे में बता रहा था तो मैंने कहा था मुझे एक ऐसा गाना चाहिए था जिसे देखकर पुराने गानों की याद आ जाए और इसीलिए हमने उर्मिला को इस गाने में लिया।’
निर्देशक ने उर्मिला को लेकर कही यह बात
इसके अलावा अभिनव ने अदाकारा उर्मिला को लेकर कहा कि,‘उर्मिला स्टार है वह आइटम गर्ल नहीं है। हमें एक परफॉर्मर चाहिए था, जिसका एक औरा हो। मुझे भरोसा है कि मैंने सही शख्स का चुनाव किया है। वह इस गाने के लिए फिट बैठती हैं।’
‘ब्लैकमेल’ की स्टार कास्ट
फिल्म ‘ब्लैकमेल’ में इरफान के अलावा कीर्ति कुल्हारी, दिव्या दत्ता, अरुणोदय सिंह, ओमी वैद्य समेत कई जाने माने कलाकार है। वैसे आप कमेंटबॉक्स में बताए कि इस फिल्म में उर्मिला को देखने के लिए आप कितने उत्सुक है।
Updated on:
22 Mar 2018 03:58 pm
Published on:
22 Mar 2018 10:59 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
