बॉलीवुड

ऐश्वर्या-अभिषेक में तलाक की खबरें, अमिताभ बच्चन ने किया क्रिप्टिक पोस्ट, भूलने-भुलाने की लिखी बात 

Amitabh Bachchan Cryptic Post: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के शादी से लौटने के बाद अमिताभ बच्चन ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। बिग बी ने अपने ब्लॉग में जीवन में क्या खोया-पाया और रिश्तों को लेकर बात की।

2 min read
Jul 13, 2024
Amitabh Bachchan Cryptic Post

Amitabh Bachchan Cryptic Post: अमिताभ बच्चन अपने परिवार के साथ अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के शादी में शामिल हुए थे। इस ग्रांड वेडिंग की फोटोज और वीडिओज सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। शादी से वापिस आने के बाद बिग बी ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। एक्टर के क्रिप्टिक पोस्ट ने लोगों का ध्यान खींचा है। बिग बी ने अपने ब्लॉग में क्या खोया-पाया की बात की है। इसके अलावा उन्होंने पुरानी चीजों और उन्हें क्या अजीब लगता है। इसके बारे में बताया है। एक्टर के पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। आइए जानते हैं अमिताभ ने अपने ब्लॉग में किस बारे में बात की।

अमिताभ बच्चन का क्रिप्टिक पोस्ट

अमिताभ बच्चन ने अपने पेस्ट में लिखा, “लंबे समय बाद किसी बड़ी शादी से वापस आया हूं। बहुत दिनों के बाद ऐसा एहसास हुआ है। यहां बहुत सारे पुराने परिचित से मिला। सबका प्यार स्नेह देख मैं तो कल्पना भी नहीं कर कता। कुछ लोग काफी बदल गए हैं.वह आगे कहते हैं, 'यही जिदंगी हैं। रिश्ते, प्यार और केयर…लेकिन ये अजीब बात है कि कुछ छोटी छोटी बातें मायने नहीं रहती वो अभी तक कायम है। जो बातें बड़ी थीं जरूरी थी उसे भूला दिया जाता है. कहीं खो से जाते हैं वो पल। ये भी ठीक है कि भुलाया नहीं जाता बल्कि पीछे छूट जाता है। वो चीजें तभी याद आती है जब उन्हें वापस सामने लाया जाता है।”

बच्चन परिवार से अलग दिखीे थीे ऐश्वर्या और आराध्या

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के शादी में बच्चन परिवार साथ आया। बेटी-दामाद, नाती-नातिन और बेटा सब दिखे लेकिन ऐश्वर्या और आराध्या नहीं। जया बच्चन, अमिताभ बच्चन, श्वेता बच्चन, निखिल नंदा, अगस्त्य और नव्या साथ नजर आए। फिर बाद में आराध्या मां ऐश्वर्या के साथ रेड कारपेट पर दिखीं।

Published on:
13 Jul 2024 07:00 pm
Also Read
View All

अगली खबर