बॉलीवुड

अभिषेक बच्चन को लगी चोट, अस्पताल मिलने पहुंचे पिता अमिताभ बच्चन और बहन श्वेता बच्चन

अभिनेता अभिषेक बच्चन को चोट लग गई है। जिसकी वजह से वो अस्पताल में भर्ती हैं। बेटे को देखने के लिए अमिताभ बच्चन बेटी श्वेता बच्चन संग अस्पताल पहुंचे। जहां से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं।
2 min read
• •
Updated: 23 Aug 2021, 11:46 AM IST
abhishek bachchan
abhishek bachchan

नई दिल्ली। अभिनेता अभिषेक बच्चन को चोट लग गई है। इस वक्त अभिषेक मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती है। अभिषेक की चोट कैसे लगी, कब और कितनी लगी इस बात की जानकारी अभी तक किसी को नहीं मिली है। बेटे से मिलने के लिए बीती रात अमिताभ बच्चन और श्वेता बच्चन अस्पताल पहुंची। अस्पताल जाते वक्त अमिताभ बच्चन और श्वेता बच्चन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस खबर से अभिषेक के फैंस काफी परेशान हो गए हैं।

बेटे से मिलने अस्पताल पहुंचे अमिताभ बच्चन

खबरों की मानें तो अमिताभ बच्चन और श्वेता बच्चन अभिषेक बच्चन से मिलने अस्पताल पहुंची। अस्पताल जाते वक्त अमिताभ बच्चन मास्क और हुड्डी पहने लगे थे। अभिषेक की भी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। उनके दाहिनी हाथ में स्लिग और कुछ बैंडेज बंधे हुए दिखाई दिए।

शूटिंग के लिए निकलीं ऐश्वर्या राय बच्चन

कुछ समय पहले ही अभिषेक बच्चन को एयरपोर्ट में स्पॉट किया गया था। उनके साथ उनकी पत्नी और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन और बेटी आराध्या बच्चन भी नज़र आए थे। अभिषेक ऐश्वर्या और आराध्या को छोड़ने के लिए मुंबई एयरपोर्ट जाना था। ऐश्वर्या राय बच्चन ओरछा के लिए निकल गई हैं। जहां वो मशहूर निर्देशक मणि रत्नम की फिल्म में काम करेंगी। इस फिल्म में ऐश्वर्या डबल रोल में दिखाई देंगी।

अभिषेक बच्चन की अपकमिंग फिल्में

अभिषेक बच्चन के वर्क फ्रंट की बात करें तो जल्द ही वो फिल्म बॉस बिस्वास में नज़र आएंगी। ये फिल्म सुजॉय घोष की फिल्म 'कहानी' के किरदार का स्पिन-ऑफ पर है। इसके अलावा वह फिल्म 'दसवीं' में नजर आएंगे, जिसमें वह एक अनपढ़ नेता बने हैं। इससे पहले अभिषेक फिल्म द बिग बुल में दिखाई दिए थे। फिल्म में अभिषेक की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था।

Published on:
Also Read
View All
मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब