बॉलीवुड

Amitabh Bachchan की उम्र पर एक यूजर ने किया कमेंट, बिग बी ने लिखा- मेरे मरण की….

Amitabh Bachchan Tweet: अमिताभ बच्चन अक्सर अपने फैंस के साथ कनेक्ट रहते हैं वह अपने दिल की बातें भी लिखते नजर आते हैं, लेकिन जब वह किसी को करारा जवाब देते हैं हर कोई चौंक जाता है इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है।
2 min read
• •
Jun 10, 2025
Amitabh Bachchan Trollers questioned about his age

Amitabh Bachchan Tweet: बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन एक बार फिर सुर्खियों में हैं। एक्टर ने ट्विटर पर फैंस के साथ सवाल पर जवाब दिया जो वायरल हो गया है। अमिताभ बच्चन को हर रोज ट्रोल्स का सामना करना पड़ता है। कई बार देखा गया है कि यूजर्स कभी उन्हें एक्ट्रेस रेखा के नाम से पुकारते हैं तो कभी गुस्से वाली बीवी के पति कहते हैं, लेकिन बिग बी कम ही उनका जवाब देते हैं। इस बार जब अमिताभ बच्चन को उम्र को लेकर ट्रोल किया तो उनसे रहा नहीं गया और उन्होंने उनकी क्लास लगा दी।

अमिताभ बच्चन ने किया ट्विट (Amitabh Bachchan Tweet)

अमिताभ बच्चन कई बार एक्स पर फैंस के पोस्ट का जवाब देते नजर आते हैं और महानायक रात को ही ज्यादातर पोस्ट करते हैं। इसी बीच एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'अंधेरी रातों में शहंशाह क्यों जाग रहे हो। सो जाइए अब उम्र हो गई है आपकी।' इसके जवाब में अमिताभ बच्चन चुप नहीं रहे उन्होंने लिखा, 'एक दिन तुम्हारी भी उम्र हो जाएगी... ईश्वर ने चाहा।' ये जवाब यहीं नहीं रुका। एक ने लिखा था, “समय से सो जाया करो, वरना लंबी उम्र भी नहीं टिकेगी। इसके जवाब में अमिताभ बच्चन ने लिखा, "मेरे मरण की बात करने के लिए धन्यवाद। ईश्वर की कृपा।”

अमिताभ बच्चन ने दिया करारा जवाब (Amitabh Bachchan Reaction On Twitter)

अमिताभ बच्चन के ये जवाब सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहे हैं। क्योंकि किसी ने नहीं सोचा था कि अमिताभ बच्चन एक-एक करके ऐसा जवाब देंगे। मगर अब उन्होंने ऐसे जवाब दे दिए हैं कि हर किसी की बोलती बंद हो गई है। अमिताभ बच्चन इन दिनों अपने बेटे अभिषेक बच्चन की नई फिल्म हाउसफुल 5 को लेकर भी खूब ट्रोल हुए थे, लेकिन उस समय भी वह चुप रहे थे लेकिन जब उनकी उम्र पर बात आई तो उन्होंने शानदार जवाब दिया।

Updated on:
10 Jun 2025 12:29 pm
Published on:
10 Jun 2025 12:29 pm
Also Read
View All
The Vvaan Review: हॉरर के साथ रोमांच का तड़का लगाती है सिद्धार्थ-तमन्ना की ‘द वन’, पलक झपकाने का भी नहीं देती मौका

The Vvaan Twitter Reaction: सिद्धार्थ- तमन्ना की ‘वन’ देख किसी ने की छठ पूजा में आस्था की प्रशंसा, तो किसी ने बताया- मास्टपीस, पढ़ें पब्लिक रिव्यू

‘सब कुछ ऊपरवाले की कृपा पर छोड़ दिया है’ ब्रह्मांड के रहस्यों और ईश्वर को लेकर अमिताभ बच्चन ने किया पोस्ट, हुआ वायरल

गोविंदा ने सोशल मीडिया पर उठे अफेयर के सवालों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- करिश्मा और रवीना संग भी गया हूं मंदिर

Mushtaq Khan Last Rites: मुश्ताक खान के बेटे मोहसिन ने बताया कब और कहां होगा अंतिम संस्कार? फैंस को लेकर भी दिया बयान