अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने का नया ट्वीट वायरल बिग बी इलाहाबाद के अपने पैतृक घर को किया याद ट्वीट कर बोले कि आजकल सलाह देने वाले जुबान पर ताला लगाते को कहते हैं
नई दिल्ली: बॉलीवुड के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह आए दिन अपने विचार व तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। इतना ही नहीं, अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया के जरिए अपनी जिंदगी के कई बड़े खुलासे भी कर चुके हैं। अब उन्होंने अपने इलाहाबाद के पैतृक घर को याद किया।
दरअसल, ट्विटर पर एक फैन ने लिखा कि 'अगर दुनिया विश्वास पर चलती तो किसी के दरवाजे पर ताले नहीं होते'। ऐसे में अमिताभ बच्चन ने फैन के इस ट्वीट का मजेदार अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने बताया कि उनके इलाहाबाद वाले घर में कभी ताला नहीं लगाया जाता था। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि आजकल सलाह देने वाले कहते हैं कि जुबान पर भी ताला लगा के रखिए।
बिग बी ने ट्वीट (Amitabh Bachchan Tweet) कर लिखा, 'पर भाई साहब, ऐसे दिन हमने देखें हैं इलाहाबाद में। हम अपने घर में कभी भी ताला नहीं लगाते थे। और घर का गेट हमने कभी बंद होते नहीं देखा, वह सदा खुला ही रहता था। हां, पर अब ऐसा नहीं हो सकता। आजकल तो सलाह देने वाले कहते हैं, जुबान पर भी ताला लगा के रखिए।' बिग बी का ये ट्वीट अब तेजी से वायरल हो रहा है। साथ ही फैंस इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
इससे पहले अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर मकर सक्रांति के मौके पर शुभकामनाएं भेजने वाले फैंस को धन्यवाद कहा था। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'जिन सभी ने, मुझे व्यक्तिगत, मकर संक्रांति की शुभकामनाएं भेजी हैं, उन्हें मैं अपना आभार प्रकट करता हूं। सब को उत्तर न दे पाउंगा। संख्या अधिक है। तो इस माध्यम से आप सब को धनयवाद और मेरी शुभकामनाएं स्नेह। बता दें कि अमिताभ बच्चन ने हाल ही में केबीसी (KBC) की शूटिंग खत्म की है। इस मौके पर उन्होंने एक ब्लॉग के जरिए केबीसी के क्रू की तारीफ की।