बॉलीवुड

Shahid Kapoor के साथ अपने रिश्ते पर पहली बार बोलीं अमृता राव, कहा- हम तो एक-दूसरे के…

हाल ही में एक इंटरव्यू में अमृता राव ने शाहिद कपूर के साथ अपने नाम जोड़े जाने पर बात की। अमृता ने बताया कि वह दोनों तो दोस्त तक नहीं थे। लेकिन उसके बावजूद हमारा नाम जोड़ा गया।

2 min read
Amrita Rao Shahid Kapoor

नई दिल्ली: फिल्म इंडस्ट्री में एक्टर्स को लेकर तरह-तरह की बातें बनती रहती हैं। अगर किसी फिल्म में एक्टर्स साथ काम करते हैं तो उनके अफेयर की खबरें आम हैं। साल 2006 में आई फिल्म 'विवाह' के वक्त भी ऐसा हुआ था। उस वक्त शाहिद कपूर और अमृता राव के अफेयर की खबरें सुर्खियों में थीं। हालांकि उस दौरान शाहिद करीना कपूर के साथ रिलेशनशिप में थे। लेकिन उसके बावजूद लोग उनका नाम अमृता राव के साथ जोड़ रहे थे। दोनों को लेकर कई तरह की खबरें सामने आईं लेकिन दोनों ने कभी इनपर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

हम दोस्त तक नहीं थे

हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में अमृता राव ने शाहिद कपूर के साथ अपने नाम जोड़े जाने पर बात की। अमृता ने बताया कि वह दोनों तो दोस्त तक नहीं थे। लेकिन उसके बावजूद हमारा नाम जोड़ा गया। शाहिद सिर्फ मेरे अच्छे जानकार थे। दोनों के मन में एक-दूसरे के लिए केवल रिस्पेक्ट थी। अमृता ने कहा, 'जब मैंने उनके साथ काम किया था तब वह रिलेशनशिप थे। हां दर्शक यह चाहते थे कि हम दोनों रियल लाइफ में कपल बने। वह भी सिर्फ इसलिए क्योंकि हम दोनों की जोड़ी उन्हें ऑनस्क्रीन काफी सुर्खियों में रही थी। जबकि शाहिद और मैं केवल अच्छे जानकार थे। हम तो दोस्त तक नहीं थे जो साथ में घूमते हों। एक्टर होने के नाते हम एक-दूसरे की काफी इज्जत करते थे।'

इसके साथ ही अमृता राव ने कहा कि हाल ही में शाहिद कपूर ने एक पोस्ट के जरिए कहा था कि वह मेरे साथ काम करना याद करते हैं। वह बहुत स्वीट था। वह आगे कहती हैं कि शाहिद और मुझे दोबारा किसी फिल्म में एक जोड़ी के रूप में कास्ट क्यों नहीं किया गया, इसका जवाब मुझे भी नहीं पता।

बता दें कि शाहिद कपूर ने साल 2015 में दिल्ली की रहने वालीं मीरा राजपूत से शादी की थी। दोनों के दो बच्चे भी हैं। मीशा और जैन। वहीं अमृता राव की बात करें तो उन्होंने आरजे अनमोल से शादी की थी। हाल ही में अमृता ने बेटे को जन्म दिया है। जिसके बाद से उन्हें फैंस की तरफ से बधाईयां मिल रही हैं।

Published on:
02 Nov 2020 03:18 pm
Also Read
View All