बॉलीवुड

पत्नी नेहा धूपिया का फोन चेक करते हैं अंगद बेदी

नेहा और अंगद बेदी आज अपनी शादी की सालगिरह मना रहे हैं। इस मौके पर वो किस्सा याद आता है जब नेहा ने अंगद से पूछ लिया था कि क्या वह उनका फोन चेक करते हैं। अंगद ने फोन चेक करने की बात स्वीकार की थी।

2 min read
May 10, 2021
angad_bedi.png

मुंबई। एक्टर अंगद बेदी और एक्ट्रेस नेहा धूपिया की 10 मई को मैरिज एनिवर्सरी है। दोनों की शादी को तीन साल हो गए हैं। उनके एक बेटी मेहर है। उनकी शादी की सालगिरह पर आइए जानते हैं कि क्या अंगद पत्नी नेहा का फोन चैक करते हैं।

क्या अंगद ने कभी नेहा का फोन चेक किया?

दरअसल, नेहा और अंगद की दूसरी मैरिज एनिवर्सरी पर दोनों ने इंस्टाग्राम पर कुछ गेम्स खेले। इनमें से एक गेम का नाम था 'नेवर हेव आई एवर'। ये गेम नेहा ने अंगद के लिए खेला था। इसमें नेहा ने अंगद से कई सवाल पूछे। इनमें से एक था कि क्या अंगद ने कभी उनका फोन चेक किया है।

'मैंने तुम्हारा फोन कई बार चेक किया'

इस सवाल पर अंगद ने स्वीकार किया कि उन्होंने नेहा का फोन कई बार चेक किया है। वे कहते हैं,' मैंने तुम्हारा फोन कई बार चेक किया। मेरी उस तरह की समस्या नहीं है... मैंने इसलिए तुम्हारा फोन चेक किया कि तुमने अपनी सास को क्या जवाब दिया... या कभी जवाब ही नहीं बन पाया।' बता दें कि अपनी पर्सनल लाइफ की बातों को बेबाकी से बताने में दोनों का कोई जवाब नहीं है।

शादी से पहले प्रेग्नेंट होने पर पैरेंट्स का रिएक्शन
गौरतलब है कि नेहा और अंगद ने सीक्रेटली शादी की थी। सबसे पहले करण जौहर ने दोनों की शादी की तस्वीर शेयर कर इंडस्ट्री और फैंस को चौंका दिया था। नेहा के चैट शो 'नो फिल्टर नेहा' में दोनों ने शादी से जुड़े किस्से सुनाए थे। इनमें से एक था कि नेहा के शादी से पहले प्रेग्नेंट होने पर पैरेंट्स का क्या रिएक्शन था। अंगद ने इस पर बताया था,'जब मैंने नेहा के पैरेंट्स को उनकी प्रेग्नेंसी के बारे में बताया तो एक क्षण के लिए सब शांत हो गए। उन्हें इस पर बहुत गुस्सा आया। इसके चलते डांट भी खानी पड़ी। मुझे नहीं लगता था कि वह ये बात सुनने के लिए तैयार थे। ये सुनने के बाद नेहा की मां बहुत उखड़ गई थीं। हालांकि बाद में सब ठीक हो गया।

Published on:
10 May 2021 02:28 pm