हालांकि, 75 लड़कियों को डेट कर चुके अंगद पहली नजर में ही नेहा पर अपना दिल हार बैठे थे। उन्होंने नेहा का पहली बार जिम में देखा था। उस वक्त अंगद दिल्ली में अंडर 19 खेलते थे और नेहा मिस इंडिया पेजेंट की तैयारी कर रही थीं। अंगद ने अपनी लव स्टोरी के बारे में बात करते हुए कहा था, 'जब मैं दिल्ली में अंडर 19 क्रिकेट खेलता था तब मैंने पहली बार जिम में नेहा को देखा था। नेहा ने एक छोटी सी स्कर्ट पहनी हुई थी। नेहा की रनिंग टेक्निक देखकर मैं काफी इंप्रेस हो गया था। उस वक्त मुझे नेहा का नाम तक पता नहीं था।'