दरअसल, एक शख्स ने सनी पर 29 लाख रुपए की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। ऐसे में शुक्रवार को केरल क्राइम ब्रांच (Kerala Crime Branch) के अफसरों ने एक्ट्रेस से घंटों पूछताछ की। एक न्यूज वेबसाइट के मुताबिक, पेरू मबरूर के रहने वाले आर श्रेयस नामक व्यक्ति ने सनी पर ठगी का आरोप लगाया है। श्रेयस का आरोप है कि सनी ने दो इवेंट्स में शामिल होने के लिए 29 लाख रुपए लिए थे। लेकिन इसके बाद वह वह कार्यक्रम में नहीं पहुंचीं। जिसके बाद शुक्रवार की रात को केरल पुलिस ने सनी लियोनी को पूछताछ के लिए बुलाया।