ये वाक्या है साल 2010 का। रणवीर सिंह एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ करण जौहर के शो में पहुंचे थे। शो में बातचीत के दौरान रणवीर ने कहा था कि वह करीना कपूर को स्विमिंग करते देखने के लिए एक स्थानीय स्विमिंग क्लब में जाते थे। इसके बाद रणवीर सिंह ने कहा कि वह करीना को स्वीमिंग करते देख 'बच्चे से लड़के' बन गए। उनकी इस बात को लेकर तब तो हंगामा नहीं हुआ, जिस साल एपिसोड टेलीकास्ट हुआ। लेकिन सालों बाद जब क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और केएल राहुल करण जौहर के चैट शो में पहुंचे थे तो उनकी बातों को लेकर काफी बवाल हुआ। ऐसे में रणवीर की भी पुरानी वीडियो का मुद्दा
उठ खड़ा हुआ।