बेयर ग्रिल्स का ये ट्वीट ऐसे वक्त में आया है, जब दुनिया भर में किसान आंदोलन को लेकर विदेशी हस्तियां अपना समर्थन किसानों को दिखा रही हैं। अमेरिकन सिंगर रिहाना के एक ट्वीट के बाद कई हस्तियों ने किसान आंदोलन के समर्थन में ट्वीट किया है। ऐसे में बेयर ग्रिल्स के ट्वीट के कई मायने निकाले जा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'तुम्हें शर्म आनी चाहिए। यह सही समय नहीं है इस आदमी की तारीफ करने का। अपनी आंखें खोलो और सच्चाई देखो।' एक यूजर ने बेयर ग्रिल्स से पूछा कि 'तुम्हें इस ट्वीट के लिए कितना पैसा दिया गया?' वहीं, एक यूजर ने लिखा, 'अफ़सोस कि भारत के किसानों के साथ उनकी समान मानसिकता नहीं है .. हालांकि हिट एपिसोड बनाने के लिए बधाई।'