बॉलीवुड

नेहा धूपिया से शादी करने से पहले अंगद बेदी ने 75 लड़कियों को किया डेट, कुछ थीं उम्र में बड़ी

अंगद बेदी ने शादी से पहले 75 लड़कियों को किया डेट नेहा धूपिया के शो में खुद किया था खुलासा

2 min read
Angad Bedi dated 75 girls

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर अंगद बेदी (Angad Bedi) आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। अंगद पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के बेटे हैं। उन्होंने साल 2004 में 'तेरी काया' से अपना डेब्यू किया था। लेकिन उन्हें असली पहचान फिल्म 'फालतू' से मिली। फिल्मी करियर के अलावा अंगद अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहे। साल 2012 में उन्हें रेव पार्टी के दौरान गिरफ्तार किया गया था। लेकिन सब उस वक्त हैरान रह गए जब अंगद ने अचानक से नेहा धूपिया (Neha Dhupia) से शादी कर ली।

शादी से पहले कई लड़िकयों को किया डेट

अंगद और नेहा की शादी काफी गुपचुप तरीके से हुई थी। दोनों ने सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीर शेयर इसका ऐलान किया था। दोनों काफी वक्त से एक-दूसरे को जानते थे। लेकिन नेहा से शादी करने से पहले अंगद 75 लड़कियों को डेट कर चुके थे। इस बात का खुलासा खुद अंगद ने नेहा धूपिया के चैट शो 'नो फिल्टर नेहा' पर किया था। उन्होंने ये भी बताया कि वे अपने से ज्यादा उम्र की लड़कियों को भी डेट कर चुके हैं।

पहली नजर में हार बैठे दिल

हालांकि, 75 लड़कियों को डेट कर चुके अंगद पहली नजर में ही नेहा पर अपना दिल हार बैठे थे। उन्होंने नेहा का पहली बार जिम में देखा था। उस वक्त अंगद दिल्ली में अंडर 19 खेलते थे और नेहा मिस इंडिया पेजेंट की तैयारी कर रही थीं। अंगद ने अपनी लव स्टोरी के बारे में बात करते हुए कहा था, 'जब मैं दिल्ली में अंडर 19 क्रिकेट खेलता था तब मैंने पहली बार जिम में नेहा को देखा था। नेहा ने एक छोटी सी स्कर्ट पहनी हुई थी। नेहा की रनिंग टेक्निक देखकर मैं काफी इंप्रेस हो गया था। उस वक्त मुझे नेहा का नाम तक पता नहीं था।'

गुपचुप तरीके से रचाई शादी

अंगद ने आगे बताया कि उसके कई साल बाद दोनों की मुलाकात मुंबई में हुई। इस मुलाकात में दोनों की दोस्ती हो गई। अंगद ने बताया कि वह उसी वक्त नेहा के साथ अपना रिश्ता आगे बढ़ाने के लिए तैयार थे लेकिन नेहा केवल दोस्ती चाहती थी। लेकिन धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। उसके बाद 10 मई, 2018 को दोनों ने गुपचुप तरीके से दिल्ली के गुरुद्वारे में शादी कर ली।

Published on:
06 Feb 2021 06:19 pm
Also Read
View All