बॉलीवुड

‘द कपिल शर्मा शो’ में Anil Kapoor ने अभिषेक बच्चन संग दोस्ती का खोला राज, कहा- ‘बिग बी की छोड़ी फिल्में करता हूं’

'द कपिल शर्मा' ( The Kapil Sharma Show ) के शो में पहंचे अभिनेता अनिल कपूर ( Anil Kapoor ) कॉमेडियन कपिल शर्मा ( Kapil Sharma ) ने पूछा अभिषेक बच्चन ( Abhishek Bachchan ) संग दोस्ती का राज अमिताभ बच्चन ( Amitabh Bachchan ) की रिजेक्ट की गई फिल्मों को करते हुए अनिल
2 min read
• •
Updated: 2 Jan 2021, 10:54 AM IST
Anil Kapoor Does The Films Rejected By Amitabh Bachchan
Anil Kapoor Does The Films Rejected By Amitabh Bachchan

नई दिल्ली। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर ( Anil Kapoor ) वैसे तो अपनी ज़बरदस्त फ़िल्मों और जवानी को लेकर सुर्ख़ियों में रहते हैं। आज भी वह अपनी एक्टिंग और फ़िटनेस से युवा कलाकारों को टक्कर देते नज़र आते हैं। लेकिन हाल ही में अनिल कपूर ने अमिताभ बच्चन ( Abhishek Bachchan ) और अभिषेक बच्चन को लेकर एक ऐसी बात कह डाली है। जिसके बाद से वह सुर्ख़ियों में हुए हैं।

दरअसल, कुछ समय पहले अनिल कपूर 'द कपिल शर्मा' ( The Kapil Sharma ) में पहुंचे थे। बातों ही बातों में जब शो के होस्ट कपिल शर्मा ( Kapil Sharma ) ने उनसे अभिषेक बच्चन संग उनकी दोस्ती को लेकर पूछा तो उन्होंने कहा कि 'अभिषेक बच्चन उनके दोस्त इसलिए हैं क्योंकि वह बताते हैं कि अमिताभ बच्चन कौन सी फ़िल्म कर रहें और कौन सी छोड़ रहे हैं। यही नहीं उन्होंने यह भी बताया कि जो फ़िल्म बिग बी छोड़ देते हैं। वह खुद करते हैं। ऐसे में जो फ़िल्में अमिताभ रिजेक्ट करते हैं| वह अभिषेक उन्हें बता देते हैं।'

आपको बता दें साल 2020 में रिलीज़ हुई उनकी फ़िल्म 'मलंग' ( Malang ) के लिए उन्होंने खूब सुर्ख़ियां बंटोरी थीं। इस फ़िल्म में वह पुलिसवाले के किरदार में नज़र आए थे। जिसमें उनकी ज़बरदस्त एक्टिंग ने एक बात फिर से लोगों का दिल जीत लिया था। अब अनिल कपूर फिल्म 'जुग जुग जियो' ( Jug Jug Jiyo ) में काम कर रहे हैं जिसमें उनके साथ वरुण धवन ( Varun Dhawan ), कियारा आडवाणी ( Kiara Advani ) और नीतू कपूर ( Neetu Kapoor ) मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा अनिल ने करण जौहर ( Karan Johar ) की मल्टी-स्टारर फिल्म 'तख्त' ( Takht ) भी साइन की है। जल्द ही अनिल कपूर रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'एनिमल' ( Animal ) की शूटिंग भी शुरू करेंगे जिसका टीजर नए साल के मौके पर रिलीज किया गया है।

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन