बॉलीवुड

गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं अनिल कपूर? जर्मनी जाकर शेयर किया वीडियो

इन दिनों अनिल जर्मनी में हैं और उन्होंने वहां से अपना एक बेहद शानदार वीडियो शेयर किया है, लेकिन उसके साथ उन्होंने जो कैप्शन में लिखा है, उसने उनके फैंस को परेशानी में डाल दिया है।
2 min read
• •
Updated: 27 Nov 2021, 10:31 AM IST
Anil Kapoor share video from germany and told about his treatment
Anil Kapoor

नई दिल्ली। Anil Kapoor share video from Germany: बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर (Anil Kapoor) जहां अपनी फिटनेस और एक्टिंग को लेकर हमेशा चर्चाओं में बने रहते हैं। वहीं, अनिल कपूर सोशल मीडिया पर भी अपनी तस्वीरों और वीडियो को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। इन दिनों अनिल जर्मनी में हैं और उन्होंने वहां से अपना एक बेहद शानदार वीडियो शेयर किया है, लेकिन उसके साथ उन्होंने जो कैप्शन में लिखा है, उसने उनके फैंस को परेशानी में डाल दिया है।

वीडियो में अनिल काले रंग का कोट पहने नजर आ रहे हैं, जिसके साथ उन्होंने ब्लैक कैप और ब्लैक ट्राउजर टीमअप किया है। इसके साथ ही वीडियो के बैकग्राउंड में 'फिर से उड़ चला' गाना बज रहा है और अनिल स्नोफॉल के बीच जर्मनी की सड़कों पर वॉक करते दिखाई पड़ रहे हैं।

इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने ने लिखा है कि स्नो पर एक परफेक्ट वॉक। जर्मनी में लास्ट डे। मैं अपने लास्ट ट्रीटमेंट के लिए Dr. Muller से मिलने जा रहा हूं। उनका और उनके मैजिकल टच का शुक्रगुजार हूं। अनिल कपूर के इस खुलासे ने कि वो इलाज के लिए जर्मनी गए हैं, उनके फैंस को परेशानी में डाल दिया है। क्योंकि ज्यादातर सितारे किसी बड़ी बीमारी के इलाज के लिए विदेश जाते हैं। अनिल के विदेश जाने से भी फैंस परेशान हैं।

वहीं, इस वीडियो पर कमेंट करते हुए सोनम कपूर की दोस्त और नीना गुप्ता की बेटी मसाबा ने लिखा है कि- अंकल हम आपके कंटेंट को ने कैसे तोड़ पाएंगे। अनिल कपूर के एक फैंस ने पूछा- आपको क्या हो गया। तो वहीं, एक ने लिखा- सर पिछले साल तो आपने बोला था कि डॉक्टर मुलर ने आपको पूरी तरह ठीक कर दिया है, मुझे उम्मीद है कि आप ठीक होंगे।

Updated on:
27 Nov 2021, 10:31 AM IST
Published on: