बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर को इंडस्ट्री में 38 साल पूरे हो गए हैं, लेकिन अभिनेता के लिए ये सफर बिल्कुल भी आसान नहीं था। जानिए एक्टर अनिल कपूर से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें।
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर को पूरे 38 साल हो गए हैं। अनिल कपूर ने फिल्म 'वो सात दिन' से फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री की थी। ये फिल्म 23 जून 1983 को रिलीज़ हुई थी। फिल्म में अनिल संग एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे और नसीरुद्दीन शाह नज़र आए थे। 'वो सात दिन' से इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने वाले अनिल कपूर आज इंडस्ट्री का बड़ा नाम गए हैं। लेकिन उनके लिए ये सफर बिल्कुल भी आसान नहीं था। आज बेशक अनिल कपूर के पास बहुत पैसा और शोहरत है, लेकिन एक वक्त ऐसा था जब अनिल कपूर अपने परिवार के साथ अभिनेता राज कपूर के गैरेज में रहा करते थे। चलिए आपको बताते हैं मिस्टर इंडिया से जुड़े अनसुने किस्से।
पृथ्वीराज कपूर के गैरेज में रहते थे अनिल कपूर
अनिल कपूर के पिता का नाम सुरेंद्र कपूर है। जो कि एक्टर राज कपूर के पिता पृथ्वीराज कपूर के कजिन हैं। ऐसे में जब अनिल कपूर मुंबई आए तो उन्हें कुछ सालों तक राज कपूर के गैरेज में रहना पड़ा। जिसके बाद अनिल कपूर ने पृथ्वीराज कपूर का गैरेज छोड़कर मुंबई के सब-अर्बन इलाके की एक चॉल में कमरा किराए पर लिया था। जिसके बाद वह अपने परिवार संग काफी लंबे समय तक रहे।
स्ट्रगल के समय गर्लफ्रेंड ने दिया साथ
एक्टिंग करियर शुरू करने से पहले अनिल कपूर की हालत इतने खराब थे कि उनके पास टैक्सी का किराया तक देने के पैसे नहीं होते थे। इस स्थिति में उनकी मदद उनकी ही गर्लफ्रेंड सुनीता करती थीं। जो बाद में उनकी धर्मपत्नी बनी। जिस वक्त अनिल स्ट्रगल कर रहे थे। उस वक्त उनकी पत्नी सुनीता जानी-मानी मॉडल हुआ करती थीं। वहीं अनिल कपूर की खर्चों को उठाया करती थीं।
फिल्म मिलते ही रचाई गर्लफ्रेंड संग शादी
एक इंटरव्यू में अनिल कपूर ने बताया था कि पैसों की कमी के चलते सुनीता से शादी नहीं कर पा रहे थे। तभी उन्हें मशहूर फिल्म निर्माता सुभाष घई की फिल्म मेरी जंग ऑफर हुई। फिल्म साइन करते ही अनिल कपूर को उनका साइनिंग अमाउंट मिला। जिसके बाद उन्होंने झट से सुनीता से शादी करने का फैसला लिया। जिसके बाद अनिल कपूर ने 19 मई 1984 में सुनीता संग सात फेरे ले लिए। अनिल कपूर और सुनीता के तीन बच्चे सोनम कपूर, रिया कपूर और हर्षवर्धन कपूर हैं। तीनों ही बच्चें अपनी-अपनी लाइफ में कामयाब हैं।