बॉलीवुड

फिटनेस के मामले में 60 से ज्यादा उम्र के ये सुपरस्टार्स दे रहे हैं यंग एक्टर्स को कड़ी टक्कर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड में खूबसूरत और फिट दिखना काफी जरूरी है। यही वजह है कि बॉलीवुड सेलेब्स खुद की फिटनेस पर सबसे ज्यादा ध्यान देते हैं। खास बात ये है कि फिटनेस के मामले में कई सीनियर्स कलाकार का भी नाम शामिल है। जानिए उन अभिनेताओं के नाम जो 60-80 साल की उम्र में भी खुद को रखते हैं काफी फिट।  
3 min read
• •
Updated: 30 Jun 2021, 10:01 AM IST
Anil Kapoor To Amitabh Bachchan Fittest Bollywood Stars
Anil Kapoor To Amitabh Bachchan Fittest Bollywood Stars

नई दिल्ली। बॉलीवुड में फिटनेस का खूब बोलबाला है। फिर चाहे वो अभिनेता हो या फिर अभिनेत्रियां। सभी का फिट दिखना बहुत मायने रखता है। यही वजह है कि केवल आजकल हीरो ही नहीं बल्कि कई सीनियर एक्टर भी अपनी फिटनेस को बरकरार रखने के लिए जिम में खूब पसीना बहाते हैं। जिसमें 60 से लेकर 70 साल के अभिनेता भी शामिल है। जो जिम कर खुद को फिट रखते हैं और अपनी से कम उम्र के नए अभिनेताओं को कड़ी टक्कर देते हैं। तो चलिए नज़ डालते हैं। कुछ ऐसे ही अभिनेताओं की फिटनेस पर। जो अपनी फिटनेस के पीछे छुपा लेते हैं अपनी उम्र।

अमिताभ बच्चन

फिटनेस की लिस्ट में सबसे पहला नाम सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का आता है। अमिताभ बच्चन 78 के हो चले हैं लेकिन आज भी उनकी फिटनेस अच्छे-अच्छों को मात देती है। बिग बी भी जिम में खूब पसीना बहाते हैं। अक्सर सोशल मीडिया पर जिम करते हुए वो अपनी तस्वीरें भी पोस्ट करते हैं। हैरत की बात ये कि लॉकडाउन में भी उन्होंने जिम जारी रखा।

अनिल कपूर

इस लिस्ट में अभिनेता अनिल कपूर का नाम ना शामिल हो तो नाइंसाफी हो जाएगी। अनिल कपूर 65 साल के हो चले हैं और आज भी उनकी जवानी का राज बना हुआ। 65 साल की उम्र में अनिल कपूर को साइकिलिंग, प्लैंक और भारी वजन उठाने की ट्रेनिंग लेते हुए देखा गया। आज भी अनिल कपूर अपने बच्चों से भी जवान लगते हैं।

जैकी श्रॉफ

जैकी श्रॉफ भी फिटनेस के मामले में खुद का बहुत ध्यान रखते हैं। 64 साल के जैकी श्रॉफ की बॉडी देखने में काफी अच्छी है। फिटनेस को लेकर जैकी श्रॉफ का पूरा परिवार सभी को काफी प्रेरित करता है।

धर्मेन्द्र

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र अब अपने फार्महाउस पर ही रहते हैं। जहां वो कई अलग-अलग तरह की एक्टिविटी करते हुए नज़र आते हैं। 85 साल के धर्मेंद्र भी फिटनेस के मामले काफी आगे हैं। हाल ही में वो पानी के अंदर एरोबिक्स करते हुए नज़र आए थे।

राकेश रोशन

71 साल हो चले एक्टर और फिल्म निर्माता राकेश रोशन ने भी खुद को फिट रखने के मामले में किसी से कम नहीं है। अक्सर सोशल मीडिया पर राकेश रोशन को हार्डकोर वर्कआउट करते हुए देखा गया है।

सनी देओल

आपको ये जानकर हैरानी होगी कि एक्टर सनी देओल 65 साल के हो चुके हैं। उनकी फिटनेस को देखकर भी इस बात पर यकीन करना थोड़ा मुश्किल है। सनी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वर्कआउट उनकी एक आदत बन चुकी है। वो जब भी वर्कआउट नहीं करते हैं। तो वो एनर्जिटिक फील नहीं करते हैं।

अनुपम खेर

दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर 66 साल के हो चुके हैं। वो खुद को फिट रखने के लिए बॉक्सिंग और वेट लिफ्टिंग के जरिए खुद को फिट रखते हैं। साथ ही अनुपम खेर खुद का डाइट का भी पूरा ख्याल रखते हैं।

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन