बॉलीवुड

Jamal Kudu: 3 घंटे में 19 लाख से ज्यादा देखा गया एनिमल फिल्म का ये वीडियो, फैंस बोलें…

Jamal Kudu: फिल्म एनिमल में बॉबी देओल के एंट्री सॉन्ग 'जमाल कुडू' ने बेहतरीन रिकॉर्ड हासिल किया है। यूट्यूब पर फुल गाने को रिलीज किए जाने के 3 घंटे के अंदर 1.9 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देखा है।

2 min read
Dec 14, 2023
बॉबी देओल के एंट्री सॉन्ग 'जमाल कुडू' ने बेहतरीन रिकॉर्ड हासिल किया है

Jamal Kudu: 'एनिमल' में बॉबी देओल के एंट्री सॉन्ग 'जमाल कुडू' ने इतिहास रच दिया है। इस गाने को फंस के डिमांड से यूट्यूब पर रिलीज किया गया था। गाने को 3 घंटे के अंदर ही इसे लाखों लोगों ने देख लिया है। 'जमाल कुडू' सॉन्ग को बॉलीवुड फिल्म में विलेन की बेस्ट एंट्री बताया जा रहा है। बॉबी देओल के 'एनिमल' में 10-15 मिनट का रोल ने उन्हें स्टारडम बना दिया है।


3 घंटे में 1.9 मिलियन व्यूज पार
गाने को सिर्फ तीन घंटे के भीतर ही रिलीज करने के बाद, 'जमाल कुडू' नामक गाने को 1.9 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले। टी-सीरीज ने 13 दिसंबर को अपने यूट्यूब चैनल पर पूरे गाने का वीडियो जारी किया था। इस गाने को तीन घंटों में 1.9 मिलियन बार से अधिक देखा गया, और 85 लाख से अधिक लोगों ने इसे देखा है। फैंस इसे अब तक की सबसे बेस्ट विलेन एंट्री के रूप में माना जा रहा है। उनका कहना है कि यह शायद पहली बार हुआ है जब लोगों ने एक्टर से ज्यादा विलेन की एंट्री को पसंद किया है।

इंटरनेट सेंसेशन बॉबी देओल का एंट्री सॉन्ग
‘एनिमल’ में बॉबी देओल ने एक मूक गैंगस्टर का धांसू रोल निभाया है। फिल्म में उनकी एंट्री के वक्त बॉबी ‘जमाल कुडू’ गाने पर थिरकते हुए नजर आते हैं। ‘जमाल कुडू’ गाने के रिलीज होने के चार दिनों में ही 24 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल गए हैं।
गाने की पहली 2 लाइन में लड़की अपने लवर को उसे छोड़ कर न जाने के लिए कह रही है। पहली 2 लाइन का मतलब है काली आंखों वाले, मेरा दिल मत तोड़. तूने मुझे छोड़ा और मैं मजनू की तरह राहगीर, बंजारा बन गया। Hala Jamal Jamalo Jamalo Jamalo Kudu Jamal Jamalo Jamalo Jamalo Kudu: इसका मतलब है कि खूबसूरती को चमकने दो... बस चमकने दो। यहां जमालो शब्द का मतलब चमक से है।

1950 में गाया था ये गाना!
‘जमाल कुडू’ की तो ये फेमस ईरानी गाने ‘जमाल जमालू’ पर बेस्ड है। संगीतकार हर्षवर्द्धन रामेश्वर ने ‘एनिमल’ के लिए तैयार किया है। ये गाना ईरानी कवि बिजन स्मंदर की इसी नाम की कविता से प्रेरित है। आपको जानकर हैरानी होगी कि जो इस गाना अब सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है उसे पहली बार 1950 के दशक में खराजेमी गर्ल्स ने गाया था।

Published on:
14 Dec 2023 10:20 am
Also Read
View All