27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / Bollywood / Tripti Dimri: ‘एनिमल’ में इंटीमेट सीन देने वाली तृप्ति डिमरी का 14 सेकंड का वीडियो वायरल, सामने आया सच

Tripti Dimri: ‘एनिमल’ में इंटीमेट सीन देने वाली तृप्ति डिमरी का 14 सेकंड का वीडियो वायरल, सामने आया सच

Tripti Dimri: एनिमल फिल्म में रणबीर कपूर के साथ इंटिमेट सीन्स देने वाली एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो 2015 में बनाया गया है, वीडियो को देख कर फैंस का कहना है कि ये बाकी एक्ट्रेसेस को 'खा' जाएगी।  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

•

Updated: 14 Dec 2023, 9:32 AM IST

tripti_dimri_topless_scene.jpg

  इंटिमेट सीन्स देने वाली एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल

Tripti Dimri: 'एनिमल' के कारण हर तरफ छाईं एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो 2015 में वायरल ट्रेंड Aww पर बनाया गया था। इस समय ये रील सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो को देख फैंस बोल रहे हैं कि ये बाकी एक्ट्रेसेस को खा जायेगी।


क्या है 8 साल पुरानी वीडियो में ?
तृप्ति डिमरी को फिल्म 'एनिमल' से सुर्खियां बटोरी है। उनके और रणबीर कपूर के बीच के इंटिमेट सीन्स की चर्चा भी बहुत हो रही है। तृप्ति ने पहले ही 'कला' और 'बुलबुल' जैसी फिल्मों में अभिनय किया है, लेकिन 'एनिमल' के बाद उनकी फैन फॉलोइंग नहीं बढ़ी है ही, बल्कि उन्होंने एकदम से 'नेशनल क्रश' बना लिया है। इसी बीच, एक करीब 8 साल पुराने तृप्ति डिमरी के एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें देखकर फैंस हैरान हैं और इस पर रिएक्ट कर रहे हैं।

यह वीडियो 2015 का है, जिसमें Triptii Dimri ने उस समय के "Aww" ट्रेंड पर इंस्टाग्राम रील बनाई थी। वीडियो में वो एक दुकानदार से बात कर रही हैं। वह उससे ड्रेसों के रेट पूछती हैं और बार बार "Aww" कहकर प्रतिक्रिया करती हैं। यह वीडियो काफी मजेदार है, जिसे देखकर फैंस अलग अलग तरह की टिप्पणियां कर रहे हैं। कई फैंस ने Tripti Dimri के इस वीडियो को फनी बताया है। एक फैन ने लिखा है, 'नेशनल क्रश अपडेटेड।' एक अन्य फैन ने लिखा है, 'फ्यूचर में ये बाकी हीरोइनों का करियर खा जाएगी।' तृप्ति डिमरी का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।