
Annu Kapoor and Priyanka Chopra Kissing Scene: 90 के दशक में अंताक्षरी शो को होस्ट करने वाले एक्टर अन्नू कपूर किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अपने फ़िल्मी करियर में उन्होंने तकरीबन 100 फिल्मों में अभिनय किया है। उनकी फिल्मों में 'तेजाब', 'विक्की डोनर', 'ड्रीम गर्ल', 'जॉली एलएलबी' नाम शामिल हैं। वो जितने बेहतरीन कलाकार हैं, उतने ही उम्दा वक्ता भी हैं और गायकी में भी माहिर हैं। वो बड़े ही बेबाकी से किसी भी मुद्दे पर बेझिझक अपनी राय रखते हैं। मगर इन दिनों अन्नू कपूर अपने एक इंटरव्यू को लेकर चर्चा में हैं। अन्नू कपूर ने इस इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा को लेकर ऐसा क्या बोल दिया कि वो सुर्खियां बटोर रहे हैं।
हाल ही में अन्नू कपूर ने शुभांकर मिश्रा को एक इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने कई टॉपिक्स पर बात की। इस पॉडकास्ट में शुभांकर मिश्रा ने अन्नू कपूर से उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर भी कई सवाल किये। इन सवालों का उन्होंने खुलकर जवाब दिया। इंटरव्यू के दौरान जब प्रियंका चोपड़ा का नाम आया तो भी अन्नू कपूर ने खुलकर बात की। जब शुभांकर ने अन्नू कपूर से कहा कि प्रियंका चोपड़ा का नाम आपके साथ काफी जुड़ता है, यहां तक कि गूगल पर अन्नू कपूर डालो तो आपके और प्रियंका चोपड़ा के Kissing Scene के बारे में आता है। इस पर कुछ बताएं।
आपको बता दें कि फिल्म सात खून माफ में अन्नू कपूर और प्रियंका चोपड़ा साथ नजर आये थे। फिल्म के किसिंग सीन के बारे में बात करते हुए अन्नू कपूर ने कहा, 'ये सीन 2011 में आई फिल्म 'सात खून माफ' में था। फिल्म को विशाल भारद्वाज ने डायरेक्ट किया था।' इसके साथ ही वो बोले, 'उनके और प्रियंका के दिवंगत पिता कर्नल साहब से अच्छे संबंध थे। वो अक्सर मिल जाते थे। मैं प्रयिंका को सेट पर बेटा कहके बोलता था कि बेटा ये सीन करना है। अब ऐसे में Kissing सीन होगा तो जाहिर सी बात है कि वो हिचकिचाएगी।'
इसके आगे अन्नू कपूर ने बताया, 'मैंने विशाल से कहा था कि इस सीन को हटा दो।' इस पर जब शुभांकर ने एक्टर से पूछा कि क्या उन्हें बेटी वाली फीलिंग्स आ रही थी। तब उन्होंने कहा, 'नहीं ऐसा नहीं था, लेकिन हां अगर मैं बेटी बोल रहा हूं तो कुछ और समझे ऐसा नहीं। ये सब उस वक्त मीडिया का स्टंट था। मुझे तो ये भी लग रहा है कि प्रियंका ने भी इस पर कुछ नहीं बोला होगा।' आपको बता दें कि जब 'सात खून माफ' रिलीज हुई थी, उसके बाद प्रियंका चोपड़ा और अन्नू कपूर के इस किसिंग सीन पर काफी बवाल मचा था। इसलिए आज भी गूगल पर अन्नू कपूर के साथ प्रियंका चोपड़ा का नाम आता है।
बॉलीवुड एक्टर अन्नू कपूर फिल्म इंडस्ट्री के एक ऐसे कलाकार हैं, जिन्होंने फिल्मों में हर तरह के किरदार जिए हैं। चाहे वो पिता का रोल हो या दोस्त का, कॉमेडी सीन हो या गंभीर उन्होंने अपने हर रोल में अपने अभिनय से जान फूंकी है। इन दिनों अन्नू कपूर रियलिटी शो अंताक्षरी को होस्ट कर रहे हैं।