प्रियंका चोपड़ा ने रेखा की एक पेंटिंग वाला पोस्टर रीपोस्ट किया। इस पोस्टर में रेखा का अंदाज उनकी फिल्म 'उत्सव' की याद दिलाता है। वो एक 'क्लियोपेट्रा' से प्रेरित रानी की तरह नजर आ रही थीं, जिनमें एटीट्यूड और एलिगेंस कूट-कूट कर भरा था। पोस्टर पर लिखा था, "बेटर अ बिच देन अ बेचारी"। इसके साथ ही प्रियंका ने ऐश्वर्या राय, अनिल कपूर और अक्षय खन्ना की फिल्म 'ताल' के गाने 'ताल से ताल' का रीमिक्स भी जोड़ा।