बॉलीवुड

वापस लौटेगा बॅालीवुड का सुपरहीरो RA ONE, निर्माता बनाने जा रहे फिल्म का सीक्वल!

शाहरुख खान की फिल्म 'रा.वन' के लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। आपको जानकर खुशी होगी कि फिल्मकार अनुभव सिन्हा सुपरहीरो पर आधारित उनकी फिल्म 'रा. वन' का सीक्वल बनाने का विचार कर रहे हैं।
2 min read
• •
Updated: 17 Jul 2018, 10:32 AM IST
anubhav sinha to make sequel of shahrukh khan ra one
anubhav sinha to make sequel of shahrukh khan ra one

बॅालीवुड इंडस्ट्री के किंग यानी शाहरुख खान की फिल्म 'रा.वन' के लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। आपको जानकर खुशी होगी कि फिल्मकार अनुभव सिन्हा सुपरहीरो पर आधारित उनकी फिल्म 'रा. वन' का सीक्वल बनाने का विचार कर रहे हैं। जी हां, शाहरुख की 2011 में आई सुपरहीरो फिल्म 'रा वन' को लेकर अब वह एक सीक्वल बनाना चाहते हैं। बता दें इस फिल्म में किंग खान ने ‘जी वन’ का किरदार निभाया था। हालांकि यह फिल्म समीक्षकों को पसंद नहीं आई थी। पर बॅाक्स ऑफिस पर फिल्म ने अच्छी खासी कमाई कर ली थी।

हाल में जब अनुभव से इस बारे में बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि,‘शाहरुख और मैं अकसर इसको लेकर बातचीत करते रहते हैं, लेकिन इसे शुरू करने वाले की जरुरत है। यह उनसे आएगा या मुझसे। फिर हम इस पर काम करना शुरू कर देंगे। अकसर जब हम दोनों मिलते हैं तब इसके बारे में बात करते हैं कि चलों इसे करते हैं, लेकिन अभी तक कुछ भी रोमांचक नहीं हो पाया है।’

निर्देशक ने कहा कि वह इस फिल्म की कहानी को आगे ले जाना चाहते हैं, लेकिन अभी तक कोई विचार क्लिक नहीं हो पाया है।

गौरतलब है कि जल्द ही अनुभव अपनी अगली फिल्म ‘मुल्क’ को लेकर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाले हैं। इस फिल्म में ऋषि कपूर, तापसी पन्नू, नीना गुप्ता, रजत कपूर, मनोज पाहवा, कुमुद मिश्रा और आशुतोष राणा मुख्य भूमिका निभाते दिखाई देंगे। मुल्क फिल्म 3 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Published on:
Also Read
View All
“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब

‘सीता माता फाइटर नहीं थीं’, ‘रामायण’ में साई पल्लवी के किरदार पर भड़के मुकेश खन्ना, मेकर्स को दी चेतावनी