'वीरे दी वेडिंग' के हिट गाने पर बना वीडियो:
अर्शी का नया वीडियो 'वीरे दी वेडिंग' के हिट गाने 'तारीफां' का कवर वीडियो बताया जा रहा है, जिसका नाम 'नखरे' है। इस वीडियो का निर्देशन आदित्य सिंह राजपूत ने किया है। आदित्य इससे पहले भी कई हिट म्यूजिक वीडियोज का निर्देशन कर चुके हैं। साथ ही आदित्य इस वीडियो में अर्शी का एक बदला हुआ अवतार दर्शकों के सामने लेकर आए हैं।