बॉलीवुड

‘द कश्मीर फाइल्स’ की सफलता के बीच अनुपम खेर का 9 साल पुराना ट्वीट आया सामने, कश्मीरी पंडितों के लिए लिखी थी ये बात

फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' की हर तरफ जमकर तारीफें हो रही हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी धमाल कर दिया है, इस फिल्म के लिए अनुपम खेर की भी खूब तारीफें हुईं। इसी बीच उनका एक पूराना ट्वीट वायरल हो रहा है।
2 min read
• •
Updated: 16 Mar 2022, 12:37 PM IST
'द कश्मीर फाइल्स' की सफलता के बीच अनुपम खेर का 9 साल पुराना ट्वीट आया सामने, कश्मीरी पंडितों के लिए लिखी थी ये बात
'द कश्मीर फाइल्स' की सफलता के बीच अनुपम खेर का 9 साल पुराना ट्वीट आया सामने, कश्मीरी पंडितों के लिए लिखी थी ये बात

हाल ही में रिलीज हुई कश्मीरी पंडितों के दर्द को दिखाती विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है, तो वहीं सोशल मीडिया पर भी इसके खूब चर्चे चल रहे हैं। लोग इस फिल्म की तारीफें करते नहीं थक रहे हैं। वहीं कुछ लोग इस फिल्म पर उंगलियां भी उठा रहे हैं। इस फिल्म की कहानी साल 1990 की है, जो कश्मीरी पंडितों के साथ हुई हिंसा और उनके वहीं से पलायान की कहानी को बयां करता है। इसी बीच इस फिल्म के स्टार अनुपम खेर का एक 9 साल पुराना ट्वीट सामने आया है जो जम कर वायरल हो रहा है।

इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए एक ट्विटर यूजर जिसका नाम मोहम्मद जुबेर है ने कुछ बातें कही है। यूजर ने ट्वीट में अनुपम खेर के पूराने ट्वीट को लेकर लिखा है, 'साल 2013 में जब उन्होंने यह ट्वीट किया था तो वह नहीं चाहते थे कि लोग कश्मीरी पंडितों के वहां से पलायन को धार्मिक चीजों से जोड़े। 10 साल बाद कश्मीरी पंडितों के पलायन पर फिल्म बनी और इसका इस्तेमाल लोग मुस्लिम माइनॉरिटी के खिलाफ नफरत के लिए कर रहे हैं।'

यह भी पढ़ें: अनुपम खेर ने कपिल शर्मा के ट्वीट की खोली पोल, कहा - 'काश आपने पूरी वीडियो पोस्ट की होती, ना की आधा सच'

बात करें अनुपम खेर के 9 साल पुराने ट्वीट की तो उन्होंन लिखा है, 'मैंने देखा है कि लोग कश्मीरी पंडितों के पलायन को धार्मिंक वजहों से जोड़ रहे हैं। ऐसा नहीं है। यह मानवीय पीड़ा के बारे में है। हिन्दू या मुस्लिम।'

आपको बता दें, फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई, जिसमें अनुपम खेर के अलावा दर्शन कुमार मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी आदि अहम रोल में हैं। पहले यह फिल्म करीब 630 स्क्रीन्स पर रिलीज़ की गई थी, लेकिन बाद में तीसरे दिन लोगों से मिले शानदार रिस्पॉन्स को देखने के बाद इसे 2000 स्क्रीन्स पर रिलीज़ किया गया है। और कई राज्यों में इस फिल्म को टैक्स फ्री भी कर दिया है।

यह भी पढ़ें: 'विवाह' की Amrita Rao ने RJ Anmol के साथ 9 साल बाद किया अपने 'सीक्रेट शादी' का खुलासा, तस्वीरें आई सामने

Published on:
Also Read
View All
“बच्चों के पार्क में ड्रग्स बेचने वालों का कब्जा”, फिल्ममेकर कुणाल कोहली का फूटा गुस्सा, पुलिस ने भी दिया रिएक्शन

‘मैं लोगों से तेज आवाज में बात नहीं कर सकता’, दलेर मेहंदी ने मीका सिंह को दिया था विवाद के बाद जवाब

दूसरी बार मां बनने के 36 दिन बाद ही सेट पर लौटने की तैयारी में दीपिका पादुकोण! शाहरुख खान की ‘किंग’ के लिए करेंगी शूटिंग

अमित शाह को शाहरुख खान की बर्थडे विश पर भड़की फैन, बोली- ‘मैंने आपको अपना दूसरा पिता माना था, शर्म आनी चाहिए’

टाइगर श्रॉफ पर हमले के अगले दिन अशोक पंडित से क्या बोले पिता जैकी श्रॉफ? फिल्ममेकर ने अब किया खुलासा