आज है अभिनेता अनुपम खेर ( Anupam Kher Birthday ) का जन्मदिन फिल्म 'सारांश' ( Saranash ) में 65 साल के शख्स के किरदार से एक्टर को मिली थी पहचान फिल्म हम आपके हैं कौन? ( Hum Aapke Hain Kaun ) की शूटिंग के दौरान एक्टर के चेहरे पर पड़ा था लकवे का अटैक
नई दिल्ली। बॉलीवुड में अपनी अदाकारी से सबको खुद का बनाना लेने वाले एक्टर अनुपम खेर ( Anupam Kher Birthday ) का आज जन्मदिन है। अनुपम खेर उन अभिनेताओं में से एक हैं। जिन्होंने अपने करियर की शुरूआत काफी रिजेक्शन्स के साथ की है। साथ ही अपने करियर में काफी स्ट्रगल भी देखा है। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि जहां हीरो के रूप में कई अभिनेताओं को फेम मिला। वहीं अनुपम खेर को 29 साल की उम्र में 65 साल की उम्र के शख्स के किरदार निभाने पर जो लोकप्रियता मिली। उसकी कल्पना कोई भी नहीं कर सकता है।
शूटिंग के दौरान एक्टर को आया लकवे का अटैक
एक इंटरव्यू के दौरान अनुपम खेर ने बताया था कि फिल्म हम आपके हैं कौन की शूटिंग के दौरान उन्हें लकवे का अटैक आ गया था। उन्होंने डायरेक्टर सूरज बड़जात्या से जब इस बारें में कहा तो उन्होंने कहा कि इस शूटिंग रुकनी नहीं चाहिए। ऐसे में जब फिल्म में एक सीन में शोले में धर्मेंद्र की एक्टिंग करते हैं तो उनके फेस पर दिखाई देने वाले भाव असल में लकवे के अटैक थे। ऐसे अनुपम ने इतनी मुश्किलों के बाद भी कभी अपनी एक्टिंग में किसी को आने नहीं दिया।
हो गए थे बैंकरप्ट
हर कलाकार की जिंदगी में एक ऐसा पल आता है। जब वह आर्थिक तंगी के चलते सब कुछ खो बैठता है। अनुपम खेर की जिंदगी में भी एक ऐसा वक्त आया था। जब उनका दिवालिया निकल गया था। इस बात की जानकारी खुद अनुपम खेर ने दी थी। अभिनेता ने बताया था कि साल 2005 में उन्होंने फिल्म मैंने गांधी को नहीं मारा था। उस वक्त वह पूरी तरह से कंगाल हो गए थे। उन्हें लगा था कि इस फिल्म को बनाने से वह एक टाइकून बन जाएंगे। लेकिन बिल्कुल इसके विपरीत ही हुआ।