बॉलीवुड

अनुपम खेर ने उड़ाया गौहर खान का मजाक, कह डाला ‘बेहूदा’!

अनुपम शुक्रवार को यहां केंद्रीय औद्योगिकी सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की स्वर्ण जयंती वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में मीडिया को संबोधित किया
2 min read
• •
Updated: 22 Jul 2018, 12:57 PM IST
talk to a muslim
talk to a muslim

अभिनेता अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर चले रहे 'टॉक टू ए मुस्लिम' अभियान की निंदा करते हुए इसे बेहूदा बताया है। अनुपम शुक्रवार को यहां केंद्रीय औद्योगिकी सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की स्वर्ण जयंती वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में मीडिया को संबोधित कर रहे थे।

A portrait.:) Pic by @munnasphotography

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher) on

ट्विटर पर 'हैश टॉक टू ए मुस्लिम' अभियान पर उपयोगकर्ता कमेंट कर रहे हैं। स्वरा भास्कर और गौहर खान जैसी शख्शियतों ने भी इस पर अपने विचार व्यक्त किए हैं।बता दें, गौहर और स्वरा भास्कर ने सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो शेयर कर खुद को इस अभियान से जोड़ा था।

अनुपम खेर ने अभियान पर कहा, मैं एक ऐसे परिवार से आया हूं जिसने कभी यह नहीं सिखाया कि दूसरे धर्म होते हैं। हम सभी धर्मो का सम्मान करते हैं और यह एक बेहूदा अभियान है।

उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि इस अभियान में मुस्लिमों को छोटा बताया है, जो मेरे हिसाब से शर्मनाक है। हमें किसी की धार्मिक भावनाओं को नहीं दुखाना चाहिए। आज कोई अभियान चलाना वास्तव में बहुत आसान हो गया है। प्रतिदिन सोशल मीडिया पर कोई ना कोई अभियान ट्रेंड करने लगता है। मुझे लगता है कि कुशलता से काम करते हुए हमें चलन शुरू करना चाहिए। हर किसी के खून और जीवन में 'आई एम अ इंडियन' अभियान चलना चाहिए।

Published on:
Also Read
View All
मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब