
akshay kumar padman
फिल्म 'पैडमैन' से माहवारी स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने की कोशिश करने वाले राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता अक्षय कुमार ने सैनिटरी नैपकिन को कर मुक्त करने के लिए वस्तु एवं सेवा कर परिषद (जीएसटी) का आभार जताया है।
इस फैसले पर खुशी जताते हुए अक्षय ने शनिवार को ट्वीट किया, 'यह खबर आंखों में खुशी के आंसू ले आई है। माहवारी स्वच्छता की जरूरत को समझने और सैनिटरी पैड को कर मुक्त करने के लिए धन्यवाद, हैशटैग जीएसटीकाउंसिल। मुझे यकीन है कि हमारे देश की करोड़ों महिलाएं चुप रहकर भी आपका शुक्रिया अदा कर रही हैं।'सैनिटरी पैड पर जीएसटी 12 फीसदी से घटाकर शून्य कर दिया गया है। इस साल की शुरुआत में अक्षय ने अरुणाचलम मुरुगनाथम के जीवन से प्रेरित फिल्म 'पैडमैन' के जरिए माहवारी में स्वच्छता का संदेश दिया था।जिसमें अक्षय कुमार ने लीड किरदार अक्षय कुमार ने निभाया था। इस फिल्म में अक्षय के साथ सोनम कपूर आैर राधिका आप्टे ने भी मुख्य भूमिका निभार्इ थी। ये फिल्म काफी बड़ी हिट साबित हुर्इ थी। लोगों ने अक्षय के साथ सभी किरदारों को काफी पसंद किया था।
अक्षय कुमार के प्रोजेक्ट की बात करें तो अगले महीने १५ तारीख को उनकी फिल्म 'गोल्ड' रिलीज हो रही है। इस फिल्म में अक्षय कुमार हॉकी कोच के किरदार में हैं। इसके साथ ही इस दिन जॉन अब्राहम की फिल्म सत्यमेव जयते भी रिलीज हो रही है।
शनिवार को जीएसटी परिषद की आेर से महिलाआें को लेकर बड़ा फैसला लेते हुए सैनेटरी नैपकिन को जीएसटी के दायरे से बाहर कर दिया है। इससे पहले सैनेटरी नैपकिन पर 12 फीसदी का टैक्स लिया जाता था। जीएसटी परिषद की मानें तो इससे महिलाआें को सैनिटरी पैड सस्ता मिलेगा।
Published on:
22 Jul 2018 12:21 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
