बॉलीवुड

अनुराग डोभाल ने अस्पताल से शेयर की अपनी पहली तस्वीर, इस शख्स संग आए नजर

Anurag Dobhal Health Update: मौत से जूझ रहे अनुराग डोभाल को नई जिंदगी मिली है। उनकी हालत में सुधार होने की जानकारी उनके दोस्त ने अस्पताल से अपनी पहली तस्वीर शेयर करके दी है।

2 min read
Mar 09, 2026
मौत से लड़ रहे अनुराग डोभाल को मिली नई जिंदगी, दोस्त ने खुद शेयर की अस्पताल से पहली तस्वीर
अनुराग डोभाल (सोर्स: anuragdobhal के इंस्टाग्राम अकाउंट

Anurag Dobhal Health Update: यूट्यूब के फेमस स्टार अनुराग डोभाल इस समय जिंदगी के एक मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। उनकी तेज रफ्तार जिंदगी और ट्रैवल व्लॉग्स का माहौल अचानक बदल गया है, जब उनकी कार एक सड़क हादसे का शिकार हो गई। बता दें, हादसे के बाद अनुराग को तुरंत अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर्स उनकी सेहत पर लगातार नजर रख रहे हैं और वो अब ठिक है।

अब अनुराग हालत है स्थिर ?

अब ऐसी खबरें मिली है कि अनुराग एक हाईवे पर कार चला रहे थे कि उनकी गाड़ी एक डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाना पड़ा। अब तक की रिपोर्ट में उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और मेडिकल टीम उनकी जांच और इलाज में जुटी हुई है।

दरअसल, हाल ही में अनुराग के दोस्त ने अस्पताल के बिस्तर से एक फोटो साझा किया है, जिसमें वो लेटे नजर आ रहे हैं। ये तस्वीर सोशल मीडिया पर आई अफवाहों को खारिज करती है कि वो अस्पताल में अकेले हैं। अनुराग के साथ उनकी पत्नी ऋतिका चौहान और परिवार के करीबी सदस्य भी मौजूद हैं, जो उनका हौंसला बढ़ा रहे हैं।

फालतू की अफवाहें और गलत खबरें ना फैलाएं

अनुराग डोभाल के मैनेजर रोहित पांडे ने इंस्टाग्राम पर फैंस को फालतू की अफवाहें और गलत खबरें ना फैलाने की अपील की है। साथ ही, उन्होंने बताया कि अनुराग ऑब्जर्वेशन में हैं और उनके साथ ऋतिका, उनका परिवार और दोस्त सभी अस्पताल में उनके साथ हैं। उन्होंने सभी से अनुराग की जल्द स्वस्थ होने की दुआ करने को कहा है।

बता दें, सोशल मीडिया पर फैंस लगातार अनुराग के लिए सपोर्ट मैसेज भेज रहे हैं और वे उनकी पुरानी वायरल वीडियोज शेयर करते हुए उनके स्वस्थ होकर जल्द वापसी की कामना कर रहे हैं।

Updated on:
09 Mar 2026 01:32 pm
Published on:
09 Mar 2026 01:09 pm