बॉलीवुड

शादी के 5 साल बाद भी है सबसे फेमस जोड़ी, विराट कोहली से उम्र में बड़ी हैं अनुष्का शर्मा

Virat Kohli: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने 11 दिसंबर 2017 को एक साथ सात फेरे लिए थे। यह जोड़ी अबतक सबकी फेवरेट जोड़ी बनी हुई है।

2 min read
virat kohli and anushka sharma

Virat Kohli Marriage Anniversary: दोनों ही अपनी-अपनी इंडस्ट्री में फेमस हस्तियां हैं। एक-दूजे को कई सालों तक डेट करने के बाद अनुष्का शर्मा और विराट ने शादी रचा ली थी। लेकिन क्या आपको पता है कि उम्र में विराट से काफी बड़ी (Virat kohli Age) हैं अनुष्का शर्मा। अनुष्का शादी से पहले भी विराट को सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम जाया करती थी, जहां से दोनों के बीच रिश्ते की खबर आना तेजी से शुरू हो गई थी। हालांकि बाद में इन खबरों को दोनों ने स्वीकार भी कर लिया था। इसके बाद यह ब्यूटिफुल जोड़ी शादी के बंधन में बंध गई। 11 दिसंबर को विराट की शादी के 5 साल पूरे हो जाएंगे। सबसे चर्चित कपल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी इटली (The Borgo Finocchieto in Tuscany) में बड़ी ही धूमधाम से हुई थी। इनकी शादी में कुल खर्चा तकरीबन 50 करोड़ से ज्यादा का आया था। इन दोनों की शादी में कई बॉलीवुड सेलिब्रिटिज से लेकर क्रिकेट खिलाड़ी और कई अलग-अलग क्षेत्र की हस्तियां शामिल हुई थी। anuska sharma और विराट कोहली की शादी में करीबी लोग ही शामिल हुए थे।

शादी के बाद दिए थे दो रिसेप्शन

भारतीय खिलाड़ी विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की शादी 11 दिसंबर 2017 को हुई थी। उस वक्त विराट कोहली टीम इंडिया के कप्तान थे और उनका नाम दुनिया के अच्छे खिलाड़ियों में शुमार हो चुके थे। बात करें अनुष्का शर्मा की तो एक्ट्रेस ने भी कई हिट फिल्में दी हैं। भारत लौटकर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने रिसेप्शन की दो पार्टियां दी थी, जिनमें उन्होंने कई बॉलीवुड, क्रिकेट और पॉलिटिक्स से जुड़ी कई हस्तियों को बुलाया था। एक पार्टी मुंबई में हुई थी तो दूसरी पार्टी दिल्ली में बड़ी ही शानदार तरीके से की गई थी।

यह भी पढ़ें: सलमान खान के साथ रोमांस करती नजर आएंगी आलिया भट्ट, फैंस कह रहे हैं 'इंशाअल्लाह'

गूगल पर सर्च किए जाने वाले सबसे फेमस खिलाड़ी

विराट कोहली गूगल पर सर्च किए जाने वाले सबसे चर्चित हस्तियों में से एक हैं। भारतीय क्रिकेट टीम की बात करें तो विराट कोहली गूगल पर सर्च किए जाने वाले सबसे पॉपुलर खिलाड़ी हैं। तो वहीं अनुष्का के फैंस की लिस्ट भी कम नहीं हैं।
यह भी पढ़ें : सबा आजाद को छोड़ अब माहिरा खान पर आया ऋतिक रोशन का दिल, वीडियो हुआ वायरल

आपको बता दें कि virat kohli net worth और अनुष्का शर्मा की कमाई भी करोड़ों में हैं। विराट और अनुष्का इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए ही करोड़ों रुपए कमा लेते हैं। क्रिकेट के अलावा एंडॉर्समेंट के जरिए भी विराट और अनुष्का की खूब कमाई होती है। सूत्रों की माने तो विराट कोहली का नाम दुनिया के फेमस स्पोर्ट्स पर्सन की लिस्ट में नंबर 5 पर आता है। कमाई के मामले में विराट दुनिया के 100 प्लेयर्स में गिने जाते हैं।

यह भी पढ़ें : शाही अंदाज में शरमाती दिखीं हंसिका मोटवानी, नॉटी हरकत करते दिखे सोहेल

Updated on:
10 Dec 2022 04:15 pm
Published on:
10 Dec 2022 04:09 pm
Also Read
View All