Salman Khan Alia Bhatt: बेटी 'राहा' के जन्म के बाद आलिया भट्ट ब्रेक पर चली गई थी। लेकिन ब्रेक पर जाते-जाते आलिया भट्ट अपने फैंस के लिए फिल्म ब्रह्मास्त्र का सुनहरा गिफ्ट देकर गई। रणवीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र सुपर डुपर हिट हुई थी। अब सुनने में आ रहा है कि आलिया जल्द ही फिल्मों में वापसी करने वाली हैं और वो भी छोटे बजट की नहीं बल्कि बड़े बजट की फिल्म के साथ। खबर है कि आलिया भट्ट अपना कमबैक उस हिरो के साथ करने वाली हैं जिसकी फिल्म कभी फ्लॉप हो ही नहीं सकती। यहां बात हो रही है दबंग खान यानी की सलमान खान की। सूत्रों की माने तो आलिया जल्द ही सलमान खान के साथ फिल्म 'इंशाअल्लाह' से कमबैक करेंगी। वैसे देखा जाए तो आलिया की किस्मत में Salman Khan का ये धाकड़ प्रोजेक्ट हाथ लग गया है। आमतौर पर शादी और बच्चा होने के बाद ज्यादातर फिमेल स्टार्स फिल्मों में वापसी को लेकर कंफ्यूज रहती हैं कि अब उनकी फिल्में लोग देखना पसंद करेंगे या नहीं। सूत्रों की माने तो यह एक डॉक्युड्रामा फिल्म होगी। इस फिल्म में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) सलमान खान के अपोजिट एक धाकड़ अंदाज में देखने को मिलेगी। आलिया भी अपने इस रोल को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।