Hrithik Roshan Mahira Khan Saba Azad: सऊदी अरब के रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में कई बॉलीवुड सितारों ने शिरकत की। इस मौके पर शाहरुख खान से लेकर प्रियंका चोपड़ा, रणबीर कपूर, ऋतिक रोशन और माहिरा खान जैसे कई बड़े स्टार्स नजर आए। वहीं इस फेस्टिवल से सबकी आंखें ऋतिक रोशन और माहिरा खान को देखकर टिक गई। ऋतिक रोशन के बगल में बैठी पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान उन्हें एक-टक देखती रहीं, तो वहीं ऋतिक रोशन भी खूबसूरत माहिरा खान के चेहरे से अपनी नजरें नहीं हटा पा रहे थे। इस मंजर को वहां पर मौजूद सभी लोगों ने नोटिस किया और पैपराजी ने इस रोमांटिक मूवमेंट को अपने कैमरे में कैद कर लिया। ऋतिक रोशन और माहिरा खान की कुछ खास रोमांटिक तस्वीरें और वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। ऋतिक रोशन और पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान की इन तस्वीरों को लेकर बॉलीवुड गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। ऋतिक रोशन के कुछ फैंस ने तो उन्हें यह सलाह तक दे डाली की सबा आजाद से कहीं ज्यादा अच्छी दिखती हैं माहिरा खान। यानी की फैंस का कहना है कि ऋतिक रोशन अब सबा आजाद को छोड़कर माहिरा खान के साथ अपनी ट्यूनिंग बैठा ले।