बॉलीवुड

Anushka Sharma ने पति विराट कोहली का खास अंदाज में मनाया जन्मदिन, वायरल हुईं रोमांटिक तस्वीरें

अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में उनके साथ विराट कोहली भी हैं। पहली तस्वीर में अनुष्का और विराट एक-दूसरे को हग करते नजर आ रहे हैं।
2 min read
anushka_sharma_virat_kohli.jpg
Anushka Sharma Virat Kohli

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने 5 नवंबर को अपना जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर क्रिकेट जगत और फिल्म इंडस्ट्री के स्टार्स ने उन्हें बधाई दी। वहीं, उनकी आईपीएल की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने विराट का जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस मौके पर उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी मौजूद थीं। कोहली ने केक काटकर अनुष्का को खिलाया और फिर उनकी टीम ने विराट को केक से नहला दिया। लेकिन इस सेलिब्रेशन के बाद अब अनुष्का शर्मा ने खास अंदाज में कोहली को जन्मदिन विश किया।

अनुष्का ने किया बर्थडे किस

दरअसल, अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में उनके साथ विराट कोहली भी हैं। पहली तस्वीर में अनुष्का और विराट एक-दूसरे को हग करते नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में अनुष्का ने विराट के गाल पर किस करती दिख रही हैं। तस्वीरों में दोनों के मजबूत बॉन्ड को साफ तौर पर देखा जा सकता है। एक्ट्रेस ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक हार्ट वाला इमोजी कैप्शन में डाला।

अनुष्का शर्मा द्वारा शेयर की गई ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। उनकी इस पोस्ट पर अब तक 28 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। वहीं, फैंस इस पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

प्रेग्नेंसी की दी थी जानकारी

बता दें कि इन दिनों अनुष्का शर्मा विराट कोहली के साथ दुबई में ही मौजूद हैं। कुछ वक्त पहले दोनों ने जानकारी दी थी कि जल्द वह माता-पिता बनने वाले है। विराट और अनुष्का ने साथ में तस्वीर शेयर की थी, जिसमें एक्ट्रेस का बेबी बंप नजर आ रहा था। इस तस्वीर को शेयर करते हुए दोनों ने बताया साल 2021 के जनवरी तक घर में एक नन्हा मेहमान आ जाएगा। जिसके बाद फिल्म इंडस्ट्री और क्रिकेट जगत के स्टार्स ने दोनों को बधाई दी थी।

Published on:
06 Nov 2020 11:45 am
Also Read
View All
Bigg Boss 20: अजय देवगन ने सलमान खान के डांस का उड़ाया मजाक? काजी तौकीर का हुक स्टेप करते नजर आए जयदीप अहलावत

‘पहली बार हमें कातिल कहा जा रहा है’, कोमल रानी के आरोपों के बाद सुनीता आहूजा के सपोर्ट में आईं बहू कश्मीरा शाह

तेज प्रताप यादव ने स्वरा भास्कर को कर दिया रोस्ट? बात करते-करते लगाया ‘जय सनातन’ का नारा, वीडियो हुआ वायरल

दिशा पाटनी की बहन खुशबू ने बताया कैसे लड़कियों रख सकती हैं खुद को सुरक्षित? बोलीं- भारत में जो हो रहा नहीं होगा बंद

‘सलमान खान ने इग्नोर किया’, शहजाद पूनावाला ने स्वरा भास्कर पर कसा तंज, ‘राइज एंड फॉल’ में आते ही छिड़ी जुबानी जंग