बॉलीवुड

फोटो लेने पर भड़कीं अनुष्का शर्मा, लोग बोले- ‘नहीं देखेंगे इसकी मूवी, घमंड उतारना है जरूरी’

इंडियन टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और उनकी लविंग वाइफ अनुष्का शर्मा बॉलीवुड के परफेक्ट कपल माने जाते हैं। दोनों अक्सर साथ में स्पॉट किए जाते हैं। हाल ही में दोनों को यरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। हालांकि इस दौरान अनुष्का के तेवर बदले बदले नजर आए।

2 min read
Oct 06, 2022
https://twitter.com/AyanshMishra3/status/1577965227463049216
anushka sharma lost her cool at the paparazzi

अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) उन अभिनेत्रियों में से एक हैं, जो अपने बच्चे को इमलाइट और सोशल मीडिया से दूर रखना पसंद करती रहती हैं। वो अक्सर बेटी की तस्वीर खींचने पर पैपराजी पर गुस्सा उतारती नजर आती हैं। एक बार फिर कुछ ऐसा ही नजारा मुंबई एयरपोर्ट पर देखने को मिला।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज खेलकर विराट कोहली वापस अपने घर मुंबई लौटे आए हैं। विराट कोहली एयरपोर्ट पर पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ नजर आए।

इस दौरान अनुष्का नाराज नजर आईं। बेटी की तस्वीर खींचने पर अब अभिनेत्री ने पैपराजी पर गुस्सा जाहिर किया। अनुष्का के इस तेवर पर अब सोशल मीडिया यूजर्स खफा हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें- फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' पर इस एक्टर ने कसा तंज

हाल ही में अनुष्का शर्मा मुंबई एयरपोर्ट पर दिखीं और उनके साथ उनकी बेटी वामिका भी थी। अनुष्का शर्मा का गुस्सा तब फूटा जब पैपराजी ने उनकी बेटी वामिका की तस्वीर लेने की कोशिश की। इसी बात को लेकर अनुष्का उनपर भड़कती दिख रहीं हैं।

अनुष्का हाथों से इशारे से पूछ रही हैं कि वो बेबी की फोटो क्यों ले रहे हैं। अनुष्का के साथ चल रहे स्टाफ भी इस बात को लेकर ऑब्जेक्शन जता रहे हैं और कह रहे हैं कि वे बेबी का वीडियो न बनाएं। हालांकि तुरंत पापाराजी उनसे कहते नजर आते हैं- बेबी का नहीं ले रहे हैं। हालांकि, अब सोशल मीडिया पर लोग अनुष्का के इस एटिट्यूड पर नाराजगी दिखा रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा- किसी को भी उनकी बेटी को नहीं देखना है, न ही उसकी फोटो ही देखनी है। उन्हें जबरदस्त ऐटिट्यूड है।

एक अन्य यूजर ने लिखा- इतने नखरे क्यों हैं, है तो इंसान ही। अल्लू अर्जुन को देख लो, लाइन में लगकर दर्शन किया है गोल्डन टेंपल में।

एक यूजर ने गुस्से में लिखा- इनका फोटो लेना बंद कर दो। भाई अभी मूवी आएगी इनकी, मत देखना, फुल ऐटिट्यूड है।

एक अन्य यूजर ने लिखा है- इसको बहुत ही ज्यादा अकड़ आई है, इसका घमंड उतारना जरूरी है।

अनुष्का शर्मा ने बेटी वामिका को 11 जनवरी साल 2021 को जन्म दिया था। उनकी बेटी डेढ़ साल से ज्यादा की हो चुकी हैं, लेकिन परिवार और करीबियों को छोड़कर किसी ने अनुष्का शर्मा की बेटी का चेहरा नहीं देखा है। एक्ट्रेस ने ब तक बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है।

यह भी पढ़ें- बिग बी के 80वें बर्थडे पर पापा को सरप्राइज देने पहुंचे अभ‍िषेक

Published on:
06 Oct 2022 03:44 pm