केआरके अक्सर सेलेब्स और बॉलीवुड पर तंज कसते नजर आते हैं। इस बीच केआरके ने बिना नाम लिए सलमान खान (Salman Khan), गॉडफादर (Godfather) का कलेक्शन और उनकी अपकमिंग फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) पर तंज कसा है। केआरके का ट्वीट चर्चा में आ गया है।
केआरके ने अपने ट्वीट में लिखा, "बीते दिन बुधवार को चिरंजीवी की फिल्म गॉडफादर रिलीज हुई और फिल्म के हिंदी वर्जन ने 50 लाख रुपये की कमाई की। तो दर्शकों ने सीधे तौर पर इस बात का इशारा कर दिया है कि वो आने वाली फिल्म 'किसी का हाथ, किसी की टांग' के साथ क्या करने वाले हैं।" केआरके का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर रिएक्ट कर रहे हैं।