बॉलीवुड

दो महीने की हुई अनुष्का-विराट की नन्ही परी वामिका, सेलिब्रेट करते हुए कपल ने शेयर की खूबसूरत फोटोज

विराट कोहली-अनुष्का शर्मा की बेटी हुई दो महीने की सेलिब्रेशन की कपल ने शेयर की तस्वीर फोटो में कपल की केमिस्ट्री ने लूटा फैंस का दिल
2 min read
• •
Updated: 12 Mar 2021, 9:46 AM IST
Anushka Sharma Shared Photo On Completing Of Two Months Of Parenthood
Anushka Sharma Shared Photo On Completing Of Two Months Of Parenthood

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने 11 जनवरी 2021 को अपनी बेटी को जन्म दिया था। प्रेग्नेंसी के दौरान से ही अनुष्का और विराट कोहली माता-पिता बनने को लेकर काफी एक्साइटेड नज़र आ रहे थे। वहीं जब उनके घर एक नन्ही परी का जन्म हुआ। तब दोनों ही बेहद खुश नज़र आए। बीते दिन यानी कि 11 मार्च को विरुषका की बेटी वामिका कोहली के जन्म को दो महीने पूरे हो गए हैं। इस खुशी को कपल ने बेहद ही खूबसूरत ढंग से सेलिब्रेट किया। इस स्पेशल डे की एक तस्वीर अनुष्का ने सोशल मीडिया पर शेयर भी की है। जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

कपल ने काटा केक

बिटिया वामिका कोहली के दो महीने पूरे होने पर अनुष्का-विराट ने केक काट सेलिब्रेट किया। एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम की स्टोरी पर केक की तस्वीर पोस्ट की। इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए अनुष्का ने लिखा है 'हमें दो महीने मुबारक'।

विराट कोहली ने शेयर की खूबसूरत फोटो

विराट कोहली ने भी अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत सी तस्वीर पोस्ट की है। इस फोटो में वह पत्नी अनुष्का के माथे को प्यार से चूमते हुए नज़र आ रहे हैं। वहीं इस दौरान एक्ट्रेस के चेहरे पर एक बड़ी सी स्माइल देखने को मिल रही है। कपल की यह खूबसूरत फोटो उनके फैंस को काफी पसंद आ रही है। तस्वीर को पोस्ट करते हुए विराट ने एक रेड हार्ट का इमोजी भी बनाया है। इस तस्वीर पर अभी तक 56 लाख से भी ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कपल ने शेयर की थी बेटी की फोटो

कुछ दिनों पहले 'इंटरनेशनल वूमेंस डे' पर विराट-अनुष्का ने बेटी संग एक खूबसूरत तस्वीर पोस्ट की थी। फोटो में अनुष्का बेटी संग खेलते हुई दिखाई दे रही थीं। साथ ही उन्होंने पोस्ट के माध्यम से महिलाओं को बहुत मजबूत बताया था। साथ ही उन्होंने पोस्ट में अपनी पत्नी और बेटी को खुद का सपोर्ट बताया।

Published on: